डीएम अमित कुमार पाण्डेय ने जन्माष्टमी व चेहल्लुम में शांति व्यवस्था हेतु की समीक्षात्मक बैठक

दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को डीएम ने दी आवश्यक निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

डीएम अमित कुमार पाण्डेय ने जन्माष्टमी व चेहल्लुम में शांति व्यवस्था हेतु की समीक्षात्मक बैठक

दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को डीएम ने दी आवश्यक निर्देश

ANA/Arvind Verma

खगड़िया (बिहार)। इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व एवं चेहल्लुम पर्व आगामी 06 सितंबर 2023 को मनाया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम पर्व के अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को आगामी 06 सितंबर 2023 को प्रातः 6:00 बजे से अपना-अपना प्रतिनियुक्ति स्थान ग्रहण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी को अपने प्रतिनियुक्ति स्थल के आसपास स्थापित प्रतिमा के विसर्जन तक यथास्थान बनाए रखना रहने का भी निर्देश दिया गया। यदि उनके क्षेत्र में किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटती है तो उसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 06244 222384 पर एवं अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खगड़िया को शीघ्र देने का निर्देश दिया गया। पूर्ण शांति की स्थिति होने पर ही सभी को प्रतिनियुक्ति स्थल को छोड़ने का निर्देश दिया गया।अश्लील गानों के बजाए जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा इसका अनुपालन प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि विवादित स्थलों पर प्रतिमा स्थापित न किया जाए। विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी स्थानीय शांति समिति के सदस्यों के सहयोग से शांति बनाए रखेंगे ,सार्वजनिक भीड़ वाले स्थान पर भीड़ के नियंत्रण तथा नियमानुसार प्रबंधन हेतु यथा आवश्यक एंटी सबोटेज जांच की भी व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया। थाना, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रतिमा विसर्जन का शत प्रतिशत लाइसेंसी होना चाहिए और त्योहारों के अवसर पर जुलूस के मार्ग का सत्यापन किया जाए ,विसर्जन में डीजे तथा लाउड स्पीकर द्वारा सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशन का अनुपालन हो ,विसर्जन जुलूस के समुदाय विशेष के धार्मिक स्थलों से गुजरने पर विशेष सतर्कता हो ,वीडियोग्राफी होनी चाहिए ,साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखा जाना चाहिए। अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रक्रिया संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही का भी निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पदाधिकारी के अतिरिक्त अपर समाहर्ता राशिद आलम, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया अमित कुमार अनुराग, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी अमन कुमार सुमन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खगड़िया सुमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी तेज नारायण राय इत्यादि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129