रेलवे स्टेशन पर ही लोगों को ससमय न्याय मिलेगा – न्यायमूर्ति मधुरेश प्रसाद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

रेलवे स्टेशन पर ही लोगों को ससमय न्याय मिलेगा – न्यायमूर्ति मधुरेश प्रसाद

रेलवे न्यायालय, खगड़िया का उद्घाटन समारोह ऐतिहासिक बना

ANA/SONU VERMA.

खगड़िया। रेलवे से सम्बंधित मामलों का त्वरित निष्पादन अब खगड़िया रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में स्थित रेलवे न्यायालय में ही हो जायेगा। इससे एक ओर समय की बचत होगी और दूसरी ओर लोगों को ससमय न्याय मिलेगा। उक्त बातें, रेलवे न्यायालय उद्घाटन समारोह में रेलवे न्यायालय का विधिवत उद्घाटन करते हुए पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह निरीक्षी न्याय मूर्ति मधुरेश प्रसाद ने कही। उन्होंने रेलवे न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कर उपस्थित लोगों को इसके लिए प्रेरित भी किया।

उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने में प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली मुहम्मद, ए.सी.जे.एम (रेलवे), खगड़िया – राजेन्द्र कुमार सिन्हा, एस.आर.पी, कटिहार – दिलीप कुमार मिश्रा, आई.पी.एस, ए.डी.जे -1 प्रमोद कुमार यादव, ए.सी.जी.एम- धीरज कुमार भास्कर फैमिली जज, जिला परिवहन पदाधिकारी पुरूषोत्तम कुमार के अलावा व्यवहार न्यायालय, खगड़िया के सभी न्यायिक दंडाधिकारी भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में उपस्थिति दर्ज कराने वालों में प्रमुख थे – जी.आर.पी थानाध्यक्ष -ए. एन. दूबे, आर.पी. एफ थानाध्यक्ष – पंकज कुमार यादव, स्टेशन अधीक्षक – प्रवीण कुमार, टिकट चेकिंग दस्ता के चीफ टी.टी.आई विश्वजीत कुमार, राम बालक यादव, आर.पी.एफ सहरसा के श्री निवास कुमार, रेलवे न्यायालय कर्मी – सुनील कुमार, अरूण कुमार महतो, भूषण पाठक, संजीत, सुबोध प्रसाद, रोहित राज तथा अंगरक्षक – अरूण कुमार, अधिवक्ताओं में – अजय कुमार सिंह, नागेश्वर सिंह तथा सुबोध प्रसाद, गणमान्य लोगों में – पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार वर्मा, डॉ हिम्मत वर्मा, शिपिंग इंजीनियर, मुम्बई – मनोज कुमार तथा मनीष कुमार आदि। 

समारोह में उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी पुरूषोत्तम कुमार, पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार वर्मा, शिपिंग इंजीनियर- मनोज कुमार

ज्ञात हो, शनिवार को न्यायमूर्ति मधुरेश प्रसाद ने व्यवहार न्यायालय, खगड़िया का निरीक्षण किया और न्यायालय में चल रहे न्यायिक कार्यों का भी जायजा लिया था। उन्होंने मंडल कारा, खगड़िया का भी शनिवार को ही निरीक्षण किया था जहां जेल अधीक्षक विपीन कुमार तथा उपाधीक्षक अरविन्द भी मौजूद थे ।

…………………………..

Click for more NEWS.    https://vaishalielectronicnews.com

Also on YouTube.      https://www.youtube.com/channel/UCsT3XD5XOlCCuKn1XPv2Ung

Also on Facebook.     https://www.facebook.com/Vaishali-Electronic-News-489126934873116

Also on Twitter .        https://www.twitter.com/NewsVaishali

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129