राहुल गांधी की जनआकांक्षा रैली सफल बनाने को लेकर कांग्रेसियों ने निकाला आमंत्रण रथ

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

[Total_Soft_Poll id=”8″]

राहुल गांधी की जनआकांक्षा रैली सफल बनाने को लेकर कांग्रेसियों ने निकाला आमंत्रण रथ

राहुल का जन आकांक्षा रैली होगा ऐतिहासिक : डा. चन्दन यादव

पटना रैली में हजारों की संख्या में चलें – गुड्डू पासवान

SONU VERMA

खगड़िया। कांग्रेस पार्टी का निर्धारित आगामी 3फरवरी 2019 को पटना के गांधी मैंदान में जन आकांक्षा रैली को सफल बनाने हेतु खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से आमंत्रण रथ यात्रा मां कात्यायनी स्थान से पूजा-अर्चना करने के साथ शुरूआत किया गया। कात्यायनी मंदिर परिसर में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह छत्तीशगढ़ राज्य प्रभारी डा॰चन्दन यादव ने कहा कि आज देश की स्थिति नाजूक दौर से गुजर रही है। हर वस्तुएं की कीमत आसमान छू रही है। महंगाई की मार से सभी तबके के लोग परेशान हैं। देश में बेरोजगारी बढ़ी है। फिर भी केंद्र की राजग सरकार गाल वजाने से बाज नहीं आ रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। नोटबंदी व जीएसटी के माध्यम से तो और जले पर नमक छिड़कने जैसा काम किया गया।जिसका खामियाजा राजग को तीन राज्यों में भुगतना पड़ा और कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल कर उन तीनों राज्यों में सरकार बनायीं हैं जो मोदी सरकार को देश से उखाड़ फेंकने का महज शुरूआत है। डाक्टर चन्दन यादव ने कहा कि 3 फरवरी को पटना के गांधी मैंदान में जन आकांक्षा रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में खगड़िया जिला से अधिक से अधिक संख्या में पटना चलकर देश के नेता राहुल गाँधी का ओजस्वी भाषण सुनकर रैली को सफल बनाने की अपील डाक्टर चन्दन यादव ने लोगों से की। उन्होंने कहा कि 2019 का लोक सभा चुनाव का बिगुल पटना के गांधी मैंदान के पावन धरती से फूंका जाएगा और इस चुनाव में जुमलेवाज / जनविरोधी राजग सरकार का सुफरा साफ हो जाएगा। बिहार में भी राजग के विरुद्ध जनाक्रोश व्याप्त है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने अपने संबोधन में कांग्रेस को एक विचारधारा बताते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किये गये तमाम विकास कार्यों पर चर्चा की।श्री पासवान ने कहा है कि अपने किये गये वायदे से मुकर जाने वाली राजग सरकार में छात्र युवाओं, महिलाओं, दलितों, महादलितों, पीछड़ा, अल्पसंख्यक सहित देश के लाखों संविदा-ठेका पर काम करने वाले कर्मचारी सब के सब परेशान हैं। किसान कहीं न कहीं नित्य आत्महत्या करने पर विवश हैं। सरकार के झूठे वायदों और जुमलेवाजियों से न तो देश वासियों का भला हो पाया है और न हीं भय, भूख व भ्रष्टाचार के माहौल पर अकुश लगा पाया है। मोदी जी देश की नाजुकता को नजर अंदाज कर विदेश भ्रमण में मशगूल हैं। इन्हें देश की जनता से कोई सरोकार शेष नहीं रहा है। जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने लोगों से हजारों की संख्या में 3 फरवरी को पटना के गांधी मैंदान में जन आकांक्षा रैली में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इस रैली में राहुल गाँधी का हुंकार भरी ओजस्वी भाषण सुनकर लाभ उठायें। मुंगेर प्रमंडल अध्यक्ष सुजय कुमार, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मो0 खतिबुर्र रहमान, कुन्दन कुमार सिन्हा, ई0राजीव कुमार, बुद्धदेव प्रसाद यादव, सूर्यनारायण वर्मा, रेखा देवी, अखिलेश विद्यार्थी, मनोज कुमार मिश्रा , प्रवक्ता अरूण कुमार अधिवक्ता, कैलाश शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षा डा0रेणु कुमारी , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ नजीर, एन॰ एस॰ यू॰ आई॰ ई0 के जिला अध्यक्ष शेख शहाबूल, रामचन्द्र प्रसाद यादव, राजनीति सिंह, नवीन यादव, प्रीति वर्मा, कांग्रेस नेत्री गायत्री भारती, मीणा देवी, अंशू देवी, जय कृष्ण सिंह, शोभाकांत चौधरी, जयकांत सिंह निषाद, योगेन्द्र सिंह, राजीव रंजन उर्फ गुड्डू, एससी/एसटी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, चौथम प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, नौशाद आलम, चन्दन कुमार यादव, गजेन्द्र नारायण सिंह, मो0अजीम उद्दीन, नन्दकिशोर गोस्वामी, मुकेश कुमार यादव, प्रह्लाद यादव, फिरोज आलम, रविन्द्र पासवान, राजाराम पासवान, महेश्वर यादव, अर्जुन यादव, जयकांत पासवान, देवनन्दन प्रसाद साह, उदय पासवान, असम प्रवेज एवं अवनी शर्मा आदि कांग्रेस नेताओं ने आमंत्रण रथ यात्रा के माध्यम से जगह जगह नुक्कड़ सभा तथा जन संपर्क कर केन्द्रीय जन विरोधी राजग सरकार का बखिया उधेड़ते हुए रैली में भाग लेने का अनुरोध किया है। आमंत्रण रथ यात्रा के दौरान डाक्टर चन्दन यादव, गुड्डू पासवान, सुजय कुमार सहित कांग्रेसजनों ने हरदिया के शिरणीयां टोला निवासी किशोर कुमार मुन्ना के माता से मिलकर सांत्वना दी और शहीद के तैल चित्र पर और भूतौली मालपा में नव युवक पुस्तकालय भवन में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। आमंत्रण रथ यात्रा के नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह छत्तीशगढ़ राज्य प्रभारी डॉ0चन्दन यादव तथा जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान का मानसी, कात्यायनी स्थान, शिरणीयां,करूआमोड़ ,बेलदौड़ आदि जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्तार्ओ के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Click for more NEWS.    https://vaishalielectronicnews.com

Also on YouTube.      https://www.youtube.com/channel/UCsT3XD5XOlCCuKn1XPv2Ung

Also on Facebook.     https://www.facebook.com/Vaishali-Electronic-News-489126934873116

Also on Twitter .        https://www.twitter.com/NewsVaishali

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129