बिहार के लोग विकास और सुशासन के भागीदार बनें – राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

बिहार के लोग विकास और सुशासन के भागीदार बनें – राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी की आहूत बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दिए कई टिप्स

प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का किया भव्य स्वागत

ANA/Arvind Verma

पटना। बिहार प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हम सब जानते हैं भाजपा का बड़े से बड़ा पदाधिकारी हो या एक निष्ठावान कार्यकर्ता, वो सिर्फ चुनावों के वक्त नहीं सक्रिय होता है बल्कि वह हर दिन राष्ट्र निर्माण की साधना में लगा रहता है। बिहार में यही साधना, परिवर्तन की शक्ति बनकर उभर रही है। यह केवल एक संगठन की बैठक मात्र नहीं है, बल्कि एक संकल्प सभा है — उस संकल्प की सिद्धि के लिए जो बिहार और भारत दोनों को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए हमें लेना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 11 वर्षों में यह सिद्ध किया है कि भारत बदल सकता है, और भारत आगे बढ़ सकता है — बशर्ते नेतृत्व सुदृढ़ हो, नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो और राष्ट्र-हित सर्वोपरि रखा जाए। अब हमें यह विश्वास बिहार के हर निवासी के दिल तक पहुँचाना है — कि अगर कोई बिहार को उसका गौरव लौटा सकता है, तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी है। आज भाजपा का संकल्प केवल सत्ता प्राप्ति नहीं है, यह उस ऐतिहासिक अन्याय का प्रतिकार है, जिसे बिहार ने दशकों तक झेला है। अब समय आ गया है कि बिहार अपने अतीत से सीखे और उस उम्मीद को फिर से जिए जिसका वो हकदार है और बिहार के लोग विकास और सुशासन के भागीदार बनें। पिछले दो दशकों में, भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने अभूतपूर्व प्रगति की है। पुरानी जंगलराज की छवि को तोड़ा है। इससे सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से दिखा है। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कई मंत्रियों एवं प्रदेश के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129