भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का मेहनत रंग लाया, चुनाव परिणाम में मिली चमत्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल की पीठ थपथपाते हुए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का मेहनत रंग लाया, चुनाव परिणाम में मिली चमत्कार

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कुशल नेतृत्व के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी को बिहार वासियों ने गले लगाया

ANA/Indu Prabha

पटना। बिहार विधान सभा चुनाव 2025 का परिणाम आते ही एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह जगह मिठाइयां बांटी गई, ढोल नगाड़े बजा कर जश्न मनाया जाने लगा। सबसे ज्यादा खुशी भाजपा प्रदेश कार्यालय देखने को मिली। उक्त बातें, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कही। आगे डॉ वर्मा ने कहा बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का मेहनत रंग लाया। बिहार के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में जा जाकर कार्यकर्ताओं के हौसला को बढ़ते रहे, आम जनों के बीच डबल इंजन की सरकार द्वारा जनोपयोगी योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारियां देते रहे। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी की चर्चा करते रहे। दिखने वाला परिणाम साबित कर दिया कि भाजपा ने बिहार राज्य में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व डॉ दिलीप जायसवाल को देना काफी लाभप्रद हुआ। इसकी पूरी चर्चा पूरे बिहार में बड़ी तेजी से फैल रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दिशा निर्देश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने अचंभित और चौंकाने वाला कार्य कर दिखाया। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन सह वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा ने कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में अपने आपको स्थापित करने के लिए बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आगे डॉ वर्मा ने कहा मैं बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया की तरफ़ से डॉ दिलीप जायसवाल को स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं ताकि भविष्य में भी डॉ दिलीप जायसवाल बिहारवासियों की सेवा निर्विघ्न रूप से निरंतर करते रहें उर जनता का प्यार और आशीर्वाद हासिल करते रहें। डॉ अरविन्द वर्मा ने यह भी कहा पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी को बिहार वासियों ने गले लगाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000