बिहारी युवा नेता नितिन नबीन बने भाजपा के 12 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने दी बधाई

Listen to this article

बिहारी युवा नेता नितिन नबीन बने भाजपा के 12 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने दी बधाई

अबतक के सबसे कम उम्र के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन

ANA/A.K.Verma

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में भाजपा के 12 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बिहारी नेता नितिन नबीन पदासीन हुए, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल (बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) सहित सैकड़ों वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी। उक्त अवसर पर पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा के ‘संगठन पर्व’ के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण मंच पर मौजूद थे। इस दौरान, के. लक्ष्मण ने नितीन नवीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया और उन्हें चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा। इस संगठन पर्व के दौरान पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता, जिनमें सभी केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्य इकाई के अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी मुख्यालय में मौजूद रहे। भाजपा ने सोमवार को नामांकन और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार घोषित किया, जिससे उनके निर्विरोध चुनाव का रास्ता साफ हो गया और वह पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। सनद रहे, 14 दिसंबर 2025 को नियुक्त 45 वर्षीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नबीन को प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और निवर्तमान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से जबरदस्त समर्थन मिला था। अब पूरे देश में भाजपा का नबीन युग प्रारंभ हुआ, जिससे युवा वर्गों में काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000