महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने किया सम्मानित

Listen to this article

महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने किया सम्मानित

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन समारोह को किया संबोधित

ANA/Arvind Verma

किशनगंज। बिहार सरकार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का माता गुजरी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने अपने आवास पर माता गुजरी की तस्वीर बतौर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। तस्वीर भेंट करते समय डॉ दिलीप जायसवाल की पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू भी शामिल थे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी, किशनगंज के महादाबाद के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आए थे। सनद रहे, आई बी यूनिवर्सिटी निजी विश्वविद्यालय है जो तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित है। 22 एकड़ भूभाग में फैला यह विश्वविद्यालय आधुनिक, तकनीकी, व्यावसायिक और इस्लामी शिक्षा का संयोजन प्रदान करता है। महामहिम राज्यपाल ने कन्वोकेशन समारोह में उपस्थित छात्र , छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जैसे शिक्षित युवाओं पर ही देश का नाज है। खूब पढ़ें और अशिक्षित को शिक्षित करें ताकि देश शैक्षणिक वातावरण बेहतर बन सके। उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा किशनगंज धीरे धीरे एजुकेशन का हब बनता जा रहा है। इस क्षेत्र के लोगों में उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने की ललक और चाहत है। बिहार सरकार हर तरह से मेधावी छात्र और छात्राओं की मदद के लिए हमेशा तैयार है। डॉ दिलीप जायसवाल ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। उक्त अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी सहित कई राजनेता और समाजसेवी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000