शाखा डाकपाल सुमन कुमारी के निधन पर पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Listen to this article

शाखा डाकपाल सुमन कुमारी के निधन पर पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने दिवंगत सुमन कुमारी के प्रति प्रकट की शोक संवेदना

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। ज़िले के शेरगढ़ शाखा डाकघर की शाखा डाकपाल सुमन कुमारी की अचानक हृदय गति अवरुद्ध होने के कारण दिव्य लोक की ओर प्रस्थान कर गई। जानकारी मिलते ही खगड़िया जिले के डाककर्मियों के बीच शोक की लहर फैल गई। उक्त जानकारी देते हुए पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द जी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा सुमन जी अपने घर परिवार का संचालन करते हुए डाक विभाग के कार्यों के प्रति समर्पित थी। अपने डाकघर शेरगढ़ के सभी डाक उपभोक्ताओं के प्रति अपार स्नेह और प्यार पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वाह की जिसे वर्षों भुलाया नहीं जा सकता। आगे डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा जब मैं जमालपुर गोगरी में उप डाकपाल के पद पर कार्यरत था उस वक्त डाक विभाग के कार्यों को लेकर कई बार मुलाकात हुई थी। सुमन जी व्यवहार कुशल एवं शांत स्वभाव की दयालु महिला थी। डाक विभाग के राजस्व को बढ़ाने और ग्रामीणों को डाक विभाग की सभी योजनाओं का भरपूर लाभ दिलाया करती थीं। पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने दिवंगत शाखा डाकपाल सुमन कुमारी के शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में ईश्वर धैर्य और साहस प्रदान करने की कामना किया। बेगुसराय की डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने भी दिवंगत सुमन कुमारी के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख थे शाखा डाकपाल विनय कुमार गुप्ता (गौरैया बथान) तथा ओम प्रकाश सिंह (कैथी) आदि । सनद रहे, दिवंगत सुमन कुमारी के पति विनय यादव भी एक सच्चे समाज सेवी के रूप में जिलास्तर पर चर्चित रहे हैं। इन्हें खगड़िया के पूर्व विधायक रणवीर यादव, पूनम देवी यादव और ज़िला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव का भरपूर सहयोग मिलता रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000