पीड़ितों की दर्द सुन सदर विधायक बबलू मंडल पहुंचे रामचन्दा, विद्युत ग्रीड स्टेशन निर्माण स्थल पर

Listen to this article

पीड़ितों की दर्द सुन सदर विधायक बबलू मंडल पहुंचे रामचन्दा, विद्युत ग्रीड स्टेशन निर्माण स्थल पर

सरकार और प्रशासन सरकारी जमीन पर अतिक्रमणकारियों के साथ सख्ती बरतेगी – बबलू मंडल, विधायक

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहन राय ने सदर विधायक को दिखाया नक्शा, मौके पर मौजूद थे बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। नगर परिषद के वार्ड संख्या 05 के रामचंदा में बांध के निकट सरकारी जमीन पर विद्युत विभाग द्वारा एक ग्रिड पावर स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है । इसको लेकर वैसे भूधारक जिनकी जमीन का निकास लगभग बंद होने जैसा है, जैसा कि भूधारकों ने कहा। कई दिनों से विवाद चल रहा था। पीड़ित लोगों ने अपने सदर विधायक बबलू मंडल को अपना दुःखड़ा सुनाया। बस फिर क्या था विधायक बबलू मंडल अपने अन्य सहकर्मियों, समाज सेवियों के संग रामचन्दा के निर्माण स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवार के पुरुषों और महिलाओं से मिलकर उनकी सुनने के बाद रामचंदा के वार्ड पार्षद मीना देवी के शुभ लगन रिसॉर्ट पहुंचे जहां वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहन राय से मुलाकात हुई। उत्पन्न समस्या को लेकर घंटों विचार विमर्श हुआ। सदर विधायक बबलू मंडल को मोहन राय ने नक्शा दिखाया, मौके पर मौजूद थे बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा तथा विनय पटेल। विधायक बबलू मंडल ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि मैं इस मुद्दे पर ज़िला पदाधिकारी से बात करुंगा और मौजूदा स्थिति से अवगत भी कराउंगा। आगे विधायक बबलू मंडल ने कहा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के साथ सरकार और प्रशासन सख्ती बरतेगी। अतिक्रमण मुक्त खगड़िया पर कार्य तेजी से चल रहा है। सरकार सरकारी जमीन का जनहित में सदुपयोग कर रही है, इसमें आवाम को भी सरकार और प्रशासन को सहयोग करनी चाहिए। सनद रहे, विद्युत ग्रीड स्टेशन निर्माण स्थल पर कोई वर्क डिस्प्ले बोर्ड आम जनता के लिए प्रदर्शित नहीं किया गया है। मौके पर उपस्थित थे बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा, विनय पटेल, विनोद उर्फ गुगु यादव, त्रिभुवन केडिया, मोहन राय, अनुज सौरभ, रोहित ठाकुर तथा तुरंती यादव आदि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000