उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संग 550 करोड़ रुपए निवेश वाली जेके सीमेंट ग्राइडिंग यूनिट प्लांट का किया लोकार्पण

Listen to this article

उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संग 550 करोड़ रुपए निवेश वाली जेके सीमेंट ग्राइडिंग यूनिट प्लांट का किया लोकार्पण

उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन हेतु संकल्पित है सरकार – डॉ दिलीप जायसवाल, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री

ANA/Arvind Verma

बक्सर। ब्रह्मपुर में जेके सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट के भव्य लोकार्पण एवं शुभारंभ समारोह में होकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने यूनिट का उद्घाटन किया। जे के सीमेंट के अधिकारियों ने उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को बुके भेंट कर स्वागत किया। उद्घाटन के बाद उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा इस परियोजना से न केवल बक्सर बल्कि पूरे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, निवेश को बढ़ावा और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन होगा । आगे डॉ जायसवाल ने कहा राज्य में उद्योगों के विस्तार और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण की दिशा में यह एक सशक्त कदम है। बिहार सरकार उद्योग, निवेश और रोजगार के माध्यम से विकास की नई संभावनाओं के सृजन हेतु संकल्पित है। मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा बक्सर के इस प्लांट की क्षमता 30 लाख टन सालाना होगी। बक्सर की सीमेंट ग्राइडिंग यूनिट प्लांट में लगभग 550 करोड़ रुपए का निवेश होगा। सनद रहे, जेके सीमेंट कम्पनी ग्रे और व्हाइट सीमेंट की अग्रणी निर्माता है, जिसका उत्तरी भारत में महत्वपूर्ण विस्तार हो रहा है। जेके सीमेंट के पदाधिकारी ने कहा इस समय बिहार में भी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तेजी से बन रहे हैं। साथ ही वहां ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों में कंस्ट्रक्शन गतिविधियां तेज हो रही है। इससे वहां सीमेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है। हमारी बक्सर की यूनिट हमारी व्यापक व्यापार विस्तार योजना में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह हमें बिहार के सीमेंट उद्योग में अग्रणी खिलाड़ी बनने के हमारे दृष्टिकोण की ओर प्रेरित करती है। यह रणनीतिक विस्तार हमें उच्च गुणवत्ता वाले सीमेंट की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा, जिससे अंततः हमारे ग्राहकों की सेवा करने की हमारी क्षमता में वृद्धि होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000