सूबे में उद्योगों का विस्तार, आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण की दिशा में सशक्त कदम – डॉ दिलीप जायसवाल, उद्योग़ मंत्री

Listen to this article
डॉ दिलीप जायसवाल, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री, बिहार सरकार

सूबे में उद्योगों का विस्तार, आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण की दिशा में सशक्त कदम – डॉ दिलीप जायसवाल, उद्योग़ मंत्री

उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का खगड़िया जिले के भाजपाइयों द्वारा भाजपा ज़िला कार्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत के नेतृत्व में किया गया। इसके उपरांत पूर्वी ठाठा में समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मौके पर उपस्थित मीडिया को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, जिनके परिश्रम और समर्पण से संगठन निरंतर जन-जन तक पहुंच रहा है। आगे डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा बिहार में बड़े बड़े उद्योगपति अपनी अपनी फैक्ट्रियों को स्थापित करने हेतु प्रस्ताव दिए हैं। विगत दिनों बिहार प्रदेश के बक्सर में जेके सीमेंट ग्राइडिंग यूनिट प्लांट तथा कोका कोला का बॉटलिंग प्लांट की स्थापना की गई जिसका मैंने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संग उद्घाटन किया। बिहार में आने वाले दिनों में उद्योगों का जाल बिछेगा, जिसमें सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार भी मुहैया कराया जायेगा। मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा बिहार सरकार उद्योग, निवेश और रोजगार के माध्यम से विकास की नई संभावनाओं के सृजन हेतु संकल्पित है। नए बिहार निर्माण की दिशा में यह एक सशक्त कदम है उद्योगों का विस्तार।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000