समीक्षा बैठक में पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Listen to this article

समीक्षा बैठक में पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण हो निर्माण कार्य – डॉ दिलीप जायसवाल, पथ निर्माण मंत्री 

समीक्षा बैठक में परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य सहित कई अधिकारी रहे मौजूद

ANA/Arvind Verma

गोगरी। अनुमंडल मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन, प्रखण्ड कार्यालय में बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने पथ निर्माण विभाग से संबंधित पदाधिकारीगण के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रही सड़कों एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा जनसुविधा से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण हों, गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा आमजन की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रदेश के समग्र विकास में सुदृढ़ सड़क नेटवर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और सरकार इस दिशा में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। विकास कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग और पारदर्शी क्रियान्वयन ही हमारी प्राथमिकता है। बैठक में परबत्ता विधान सभा क्षेत्र के विधायक बाबू लाल शौर्य सहित कई अधिकारी रहे मौजूद।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000