पूमरे महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में हुई स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक,’सेवा संकल्प प्रस्ताव’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Listen to this article

पूमरे महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में हुई स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक,’सेवा संकल्प प्रस्ताव’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ANA/Indu Prabha

हाजीपुर। महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में 02 मार्च 2026 को ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे ईम्प्लाईज यूनियन (ईसीआरईयू) के पदाधिकारियों के साथ परिचालन, रेलवे के विकास, कर्मचारी कल्याण संबंधी कार्यों पर विचार-विमर्श एवं सुझावों के आदान प्रदान हेतु स्थायी वार्ता तंत्र (Permanent Negotiating Machinery-PNM) की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक का आयोजन हुआ । बैठक प्रारंभ होने से पूर्व महाप्रबंधक के नेतृत्व में सभी अधिकारियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा ‘‘सेवा संकल्प प्रस्ताव‘‘ का पाठन किया गया । प्रस्ताव की भावना के अनुरूप ही सभी रेलकर्मियों द्वारा सेवाभाव व निष्ठा की प्रतिबद्वता दुहराई गई जिससे रेल एवं देश के विकास में सम्यक योगदान होगा। बैठक में अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव एवं सभी विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष तथा अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे । बैठक में कर्मचारी हित से जुड़े कई मुद्दों पर गहन चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया।महाप्रबंधक ने कहा कि कर्मचारी हित अति महत्वपूर्ण है एवं रेल प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में भी हम नियमित रूप से पदोन्नति देने, एमएसीपी प्रदान करने, चिकित्सीय एवं शैक्षणिक सहायता हेतु राशि प्रदान करने, ससमय समापक भुगतान करने तथा अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने जैसे कर्मचारी कल्याण से जुड़े कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं । उन्होंने प्रशासन के साथ सहयोगात्मक रवैये के लिए यूनियन के प्रति आभार प्रकट करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि रेलकर्मी के अथक परिश्रम से पूर्व मध्य रेल आने वाले समय में और नई ऊंचाई प्राप्त करने में सफल रहेगा। महाप्रबंधक ने यूनियन के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक एवं त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने रेलकर्मियों के कल्याण व आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था, रेलवे की आय बढ़ाने तथा विकास कार्यों पर विशेष बल दिए जाने की प्रतिबद्धता दुहराई तथा पूर्व मध्य रेल की प्रगति में यूनियन की सहभागिता के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। बैठक में ईसीआरईयू के अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान, महासचिव मृत्युंजय कुमार एवं ईसीआरईयू के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। यूनियन द्वारा बैठक के दौरान कर्मचारी कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000