डॉ दिलीप जायसवाल के मुख्य मंत्री बनने से नए बिहार की परिकल्पना सच साबित होगी – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

Listen to this article
डॉ दिलीप जायसवाल, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री बिहार सरकार

डॉ दिलीप जायसवाल के मुख्य मंत्री बनने से नए बिहार की परिकल्पना सच साबित होगी – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

डॉ दिलीप जायसवाल को ही बनाएं मुख्य मंत्री कलवार सेवक समाज व बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने पीएम, गृह मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मांग

ANA/Indu Prabha

पटना। बिहार भाजपा के सुयोग्य, अनुभवी और मिलनसार भाजपा नेता डॉ दिलीप जायसवाल, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री बिहार सरकार को मुख्य मंत्री का पद मिलने से बिहार का काया पलट हो सकता है। क्योंकि डॉ जायसवाल विगत 20 वर्षों से बिहार भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। इनके ही देखरेख एवं नेतृत्व में बिहार के अधिकांश जिले में भाजपा का हाईटेक ज़िला कार्यालय का निर्माण हो चुका है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भाजपा को शानदार जीत दर्ज कराई। भाजपा संगठन की जड़ों को काफी मजबूत हुआ, भाजपा सदस्यों को बाढ़ सी

डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन कलवार सेवक समाज/ बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया

आ गई, दिनों दिन भाजपा सदस्यता ग्रहण करने वालों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई। उक्त बातें, कलवार सेवक समाज एवं बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से एक विशेष भेंट में कही। आगे डॉ वर्मा ने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन से नम्रतापूर्वक मांग किया है कि नए ढंग से बिहार को बनाने और संवारने हेतु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को ही मुख्य मंत्री बनाएं। डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा डॉ दिलीप जायसवाल जो सीमांचल जैसे इलाके में वर्षों रहकर अपनी कुशल कार्य क्षमता और शालीनता के कारण ही सीमांचल गांधी के रूप में चर्चित हैं। भाजपा नेता रहने के बावजूद डॉ दिलीप जायसवाल को दूसरे सम्प्रदाय के लोग और विरोधी दल के नेतागण भी दिल से चाहते हैं। डॉ दिलीप जायसवाल ने जहां जिस पद पर रहे पूरी ईमानदारी से दिनरात कार्य करते रहे, जिसका परिणाम भी काफ़ी उत्साह वर्धक दिखता रहा। आगे डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा बिहार में भाजपा के पहले मुख्य मंत्री का पद डॉ दिलीप जायसवाल को मिला तो नए बिहार की परिकल्पना सच साबित हो जाएगा, उद्योगों का जाल बिछेगा, बेरोजगारी दूर होगी, सरकारी नौकरियों के साथ साथ घर घर कुटीर उद्योग लगने से लाखों लोगों को स्वरोजगार मिलेगा और बिहार से पलायन भी रुकेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000