भाजपा नेत्री आभा सिंह जायसवाल राजनीतिक क्षेत्रों के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी हैं सक्रिय

Listen to this article

भाजपा नेत्री आभा सिंह जायसवाल राजनीतिक क्षेत्रों के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी हैं सक्रिय

“आशा रानी फाउंडेशन” एनजीओ के माध्यम से कर रही हैं देशी गाय के गोबर से कई प्रोडक्टों का निर्माण और विक्रय

ANA/S.K.Verma

प्रयाग राज। आभा सिंह जायसवाल एक ऐसी समाज सेविका, जिसकी चर्चा पूरे राज्य स्तर पर हो रही है। क्योंकि एक रजिस्टर्ड स्वयं सेवी संस्था “आशा रानी फाउंडेशन” की स्थापना कर सामाजिक गतिविधियों को अंजाम तक पहुंचा रही हैं। प्रयागराज के जयरामपुर पटपर निवासी स्वo मधुशेखर सिंह की पत्नी आभा सिंह जायसवाल ने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक कार्यों के साथ साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। इन दिनों प्रयागराज महानगर की भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पद पर रह कर पार्टी के कार्यों का संपादन कर रही हैं। आभा सिंह जायसवाल ने एक भेंट में इस मीडिया कर्मी से कहा मैं देशी गाय के गोबर से कई प्रोडक्ट बना कर उपभोक्ताओं तक पहुंचा रही हूं। यहां तक कि गोबर से ज्वैलरी भी तैयार कर रही हूं। आगे उन्होंने कहा मैं 2011 ईo से भारतीय जनता

आभा सिंह जायसवाल, अध्यक्ष आशा रानी फाउंडेशन एवं उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, महानगर प्रयागराज

पार्टी की सक्रिय सदस्य हूं। भारत तिब्बत समन्वय संघ की काशी प्रांत की अध्यक्ष भी हूं। सनद रहे, आभा सिंह जायसवाल जायसवाल महिला क्लब , जो जायसवाल क्लब से संबद्ध है की राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री पद को भी सुशोभित कर रही हैं। ज्ञात हो, जायसवाल क्लब के संरक्षक हैं उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प शुल्क, रजिस्टर एवं पंजीयन राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000