गर, सूर्य मंदिर के पीछे से निकले बायपास तो होगा लोगों का कल्याण – बबलू मंडल, विधायक

Listen to this article

गर, सूर्य मंदिर के पीछे से निकले बायपास तो होगा लोगों का कल्याण – बबलू मंडल, विधायक

विधायक बबलू मंडल ने डीएम नवीन कुमार संग किया बायपास रोड का निरीक्षण

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। शहर में निर्माणाधीन बायपास सड़क का शनिवार को खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने जिलाधिकारी नवीन कुमार और जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति और संभावित विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने बायपास सड़क के वर्तमान प्रस्तावित मार्ग पर गंभीर आपत्ति जताते हुए वैकल्पिक मार्ग से निर्माण करने का सुझाव दिया। निरीक्षण के दौरान विधायक बबलू कुमार मंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्तमान योजना के अनुसार बायपास सड़क का निर्माण शहर के बीच से किया जा रहा है, जो आगे चलकर सूर्य मंदिर चौक के पास काफी संकड़ा हो जाता है। ऐसी स्थिति में भविष्य में इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने पर जाम और आवागमन की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बनी रहेगी।विधायक ने कहा कि बायपास सड़क का मूल उद्देश्य शहर के भीतर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और बड़े वाहनों को शहर के बाहर से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराना है। यदि सड़क ही शहर के भीड़भाड़ वाले हिस्से से

बबलू मंडल, विधायक, खगड़िया

होकर गुजरेगी, तो बायपास का उद्देश्य पूरी तरह पूरा नहीं हो पाएगा। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष सुझाव रखते हुए कहा कि बायपास सड़क का निर्माण सूर्य मंदिर चौक के पीछे से करते हुए गायत्री मंदिर के पास से निकालना अधिक उपयुक्त और व्यावहारिक होगा। इससे सड़क चौड़ी और सुगम बन सकेगी तथा भविष्य में यातायात की समस्या भी नहीं होगी। साथ ही शहर के बीचोंबीच भारी वाहनों की आवाजाही कम होने से आम लोगों को भी राहत मिलेगी। विधायक के इस सुझाव पर जिलाधिकारी नवीन कुमार सहित मौके पर मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों ने सहमति जताई। अधिकारियों ने कहा कि विधायक द्वारा दिया गया सुझाव व्यावहारिक और जनहित से जुड़ा हुआ है। इस प्रस्ताव पर तकनीकी रूप से विचार करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी और बायपास सड़क के निर्माण कार्य को उसी दिशा में तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नवीन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बायपास सड़क निर्माण से जुड़ी सभी तकनीकी पहलुओं की जल्द समीक्षा की जाए और यदि वैकल्पिक मार्ग से निर्माण संभव हो, तो उसके अनुरूप आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कार्य को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। इस मौके पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि बायपास सड़क का निर्माण जनहित और शहर के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी विधायक द्वारा दिए गए सुझाव की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आने वाले समय में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000