असंग देव महाराज ने कहा मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य के साथ हँसाते हुए हँसने की कला अपनाएं

Listen to this article

असंग देव महाराज ने कहा मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य के साथ हँसाते हुए हँसने की कला अपनाएं

धन, पद व प्रतिष्ठा की लालसा में लोग खो रहे मानसिक शांति, गुरु ही मनुष्य को दिखा सकते हैं सही मार्ग -असंग देव

ANA/R.Verma

खगड़िया। ज़िले के अलौली प्रखंड अंतर्गत दहमा खैरी खुटहा पंचायत के बेनहर गांव में असंग देव महाराज का दो दिवसीय सत्संग संपन्न हो गया। सत्संग का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच शुरू किया गया। ऑल रिपोर्टर्स युनियन ऑफ नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, सरपंच नीरज सिंह, भुपेन्द्र कुमार, मनीष कुमार,रंजीत कुमार,शिक्षक, नीरज शर्मा, चन्द्रशेख सिंह, पूर्व मुखिया तथा सत्संग का मुख्य अतिथि युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी और अलौली के प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार ने असंग देव महाराज को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण और गुरु वंदना के साथ किया गया। असंग देव महाराज ने प्रवचन में मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य, गुरु के महत्व और सही मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसका सही उपयोग तभी संभव है। जब व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को संयम, सेवा और सदाचार से जोड़ता है। महाराज ने कहा कि आज के समय में मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में अपने मूल उद्देश्य को भूलता जा रहा है। धन, पद और प्रतिष्ठा की लालसा में लोग मानसिक शांति खो बैठे हैं। ऐसे समय में सत्संग और गुरु का सान्निध्य ही मनुष्य को सही दिशा दिखाता है। उन्होंने भक्तों को हँसते रहने व हंसाने के लिए कई गुर स्वयं हंसते हुए हँसा कर सिखाए तथा भक्तों को भी हँसाते रहे । युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि गुरु केवल धार्मिक उपदेश देने वाले व्यक्ति नहीं होते, बल्कि वे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं। गुरु शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते है। जिस व्यक्ति को सच्चे गुरु का सान्निध्य प्राप्त हो जाता है, उसका जीवन स्वतः हीं सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने लगता है। वही अरुणोदय सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने हंसाने की कला देख बोले इससे हँसो इंडिया व हँसोड़ आन्दोलन को काफी वल मिलेगा। उन्होंने संत देव के द्वारा किए गए कार्यो की सराहना करते हुए हंसने हंसाने के लिए सभी को करने की जरूरत है जिसमें पैसा नहीं लगता और स्वास्थ्य व निरोग होने के लिए हंसना चाहिए । प्रखंड प्रमुख ने कहा कि आज समाज में बढ़ती आपसी दूरियां, तनाव और अशांति का कारण आध्यात्मिक मूल्यों से दूरी है. यदि लोग सत्संग और अध्यात्म की ओर लौटें तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। कार्यक्रम के आयोजक नागो यादव, जयप्रकाश चौधरी, रामाकांत चौधरी, कमलदेव चौधरी, रंजीत कुमार, अवधेश कुमार, रवि कुमार, ध्रुव चौधरी, रामप्रकाश यादव, राम बालक शर्मा, रामरतन चौधरी, अशोक चौधरी, पुलिस साह आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000