के पी वी पब्लिक स्कूल रेजिडेंशियल में अध्ययनरत छात्रा नैना कुमारी को नवोदय विद्यालय परीक्षा में मिली सफलता

Listen to this article

के पी वी पब्लिक स्कूल रेजिडेंशियल में अध्ययनरत छात्रा नैना कुमारी को नवोदय विद्यालय परीक्षा में मिली सफलता

अपने गांव के आसपास वाले विद्यालय में ही बच्चों का कराएं नामांकन, पढ़ाई के स्तर की करें जांच – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

समाहरणालय, खगड़िया के कार्यालय अधीक्षक अoप्राo स्वo कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा के नाम पर स्थापित है केo पीo वीo पब्लिक स्कूल रेजिडेंशियल

ANA/Indu Prabha

बेलदौर। समाहरणालय, खगड़िया के पूर्व कार्यालय अधीक्षक एवं शिक्षाविद स्वo कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा के नाम पर ज़िले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत सकरोहर ग्राम में स्थापित के० पीo वीo पब्लिक स्कूल रेजिडेंशियल में अध्ययनरत छात्रा नैना कुमारी जो मधेपुरा जिले के बसनवाड़ा के गणेश मंडल टोला वार्ड नंबर 06 निवासी शशि मंडल (पिता) एवं अंकिता रानी (माता) की पुत्री नैना कुमारी ने नवोदय विद्यालय नामांकन परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रौशन की। इस विद्यालय को नवोदय परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता हासिल करने पर क्षेत्र वासियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय की छात्रा एवं विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं और विद्यालय के डायरेक्टर अशोक वर्मा और विद्यालय की सचिव बेला कुमारी सहित प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों को निरंतर बधाइयां मिल रही है। मिली शत प्रतिशत सफलता को लेकर केo पीo वीo पब्लिक स्कूल रेजिडेंशियल में नामांकन कराने वाले अभिभावकों की भीड़ बढ़ गई है। सनद रहे, इस विद्यालय में छात्र, छात्राओं का नामांकन टेस्ट परीक्षा के आधार पर ही होता है। इस विद्यालय के अधिकतर शिक्षक शिक्षिकाएं दूसरे प्रदेश से आकर शिक्षा दे रही हैं। केo पीo वीo सोशल डेवलपमेंट एंड रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया के फाउंडर चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने नवोदय विद्यालय परीक्षा में सफल छात्रा कुमारी के साथ साथ विद्यालय के डायरेक्टर अशोक कुमार एवं सचिव बेला कुमारी, प्रबंधन समिति और शिक्षक, शिक्षिकाओं को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आगे डॉ वर्मा ने कहा कोई जरूरी नहीं है कि अपने बच्चों को नामी बड़े बड़े विद्यालय ही भेजकर पढ़ाएं। अगर आपके गांव या आसपास के गांव में ही अच्छी और उच्च क्वालिटी की शिक्षा कम शुल्क में मिल रही है तो ऐसे ही स्कूल में बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं और समय समय पर विद्यालय का निरीक्षण और बच्चों के पढ़ाई के स्तर की जांच करते रहें। चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा नवोदय की क्लास 6 की परीक्षा कुल 100 नंबरों की होती है, जिसमें 80 सवाल पूछे जाते हैं: मेंटल एबिलिटी (Mental Ability) – 40 सवाल (50 नंबर), अंकगणित (Arithmetic) – 20 सवाल (25 नंबर) भाषा (Language)- 20 सवाल (25 नंबर)। आगे चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत आते हैं। ये स्कूल खासकर ग्रामीण इलाकों के टैलेंटेड बच्चों के लिए बनाए गए हैं। यहाँ रहने, खाने और पढ़ाई की बेहतरीन सुविधा मुफ्त या बहुत ही कम खर्च पर मिलती है। यही वजह है कि हर साल लाखों बच्चे इस परीक्षा में बैठते हैं। चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कहा नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने बिहार सहित विभिन्न राज्यों के लिए जेएनवीएसटी (JNVST) कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2026 के पहले चरण का परिणाम और कट-ऑफ मार्क्स 17-18 मार्च 2026 को जारी कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके चेक कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000