अडानी इंटरप्राइजेज के एमडी प्रणव अडानी से मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल की मुलाकात में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

Listen to this article

अडानी इंटरप्राइजेज के एमडी प्रणव अडानी से मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल की मुलाकात में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

विकास और समृद्धि के नए शिखरों को प्राप्त करेगा बिहार – डॉ दिलीप जायसवाल, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री

ANA/Indu Prabha

पटना। बिहार में समग्र विकास को गति देने के उद्वेश्य से उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल सतत प्रयत्नशील हैं। हर रोज बिहार बड़े से बड़े उद्योगपति, निवेशक आदि बिहार में उद्योग स्थापित करने हेतु आ रहे हैं। चाहे मंत्री का बुलावा हो या उद्योगपतियों की विशेष चाहत। बिहार में सुशासन और डबल इंजन की सरकार ने वातावरण तैयार कर दिया है। इसी को लेकर आज पथ निर्माण विभाग, पटना कार्यालय में प्रणव अडानी, प्रबंध निदेशक, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड से बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल से शिष्टाचार भेंट हुई। उक्त अवसर पर बिहार में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, सड़कों एवं पुलों के विस्तार, औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, निवेश को प्रोत्साहन, ऊर्जा एवं परिवहन सुविधाओं के उन्नयन तथा रोजगार सृजन के नए अवसरों पर व्यापक एवं सार्थक चर्चा हुई। मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने मीडिया से कहा राज्य में समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से जनहितकारी परियोजनाओं को तीव्र गति से क्रियान्वित करने तथा उद्योग एवं अवसंरचना के क्षेत्र में नवीन संभावनाओं को साकार करने की दिशा में भी विमर्श हुआ। यह विश्वास व्यक्त किया गया कि समन्वित प्रयासों से बिहार विकास और समृद्धि के नए शिखरों को प्राप्त करेगा। आगे उन्होंने कहा बिहार में तेजी से नए नए उद्योग लग रहे हैं जिससे बेरोजगारी दूर होगी और बिहार से पलायन भी रुकेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000