शक्तिपीठ मां कात्यायनी महोत्सव (दो दिवसीय) का डीएम, एसपी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

Listen to this article

शक्तिपीठ मां कात्यायनी महोत्सव (दो दिवसीय) का डीएम, एसपी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

माता का जागरण और माता की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिले के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थल मां कात्यायनी स्थान में दो दिवसीय कात्यायनी महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों व न्यास समिति के सदस्यों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि मां कात्यायनी महोत्सव का शुभारंभ जिले के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष कात्यायनी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सर्वप्रथम इस अवसर पर जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। गायक राजकुमार पोद्दार द्वारा माता के भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पशचात राज्य स्तरीय रवि आनंद स्टार नाइट द्वारा माता का जागरण व माता की झांकी प्रस्तुत किया गया। गायिका सोनियां सिंह, गायक रवि आनंद, गौरव ठाकुर व कल्यना मंडल द्वारा एक से बढ़कर एक माता रानी की भजन प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर एसडीपीओ मुकुल रंजन, बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार, बीपीआरओ प्रमथ मयंक, कात्यायनी न्यास समिति के उपाध्यक्ष युवराज शंभु, कोषाध्यक्ष प्रतिनिधि भवेश कुमार सन्नी, न्यास समिति सदस्य ललन यादव,त्रिभुवन कुमार,सरपंच विनोद यादव,मुरली यादव,धीरेंद्र यादव, भानुप्रताप सिंह, राजेश सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालुगण मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000