सड़क हादसे में खाद विक्रेता दीपक कुमार की मौत, विधायक बबलू मंडल ने अस्पताल पहुंच परिजनों को बढ़ाया ढाढस

Listen to this article
दीपक कुमार, प्रोपराइटर दीपक फर्टिलाइजर (फाइल फोटो)

सड़क हादसे में खाद विक्रेता दीपक कुमार की मौत, विधायक बबलू मंडल ने अस्पताल पहुंच परिजनों को बढ़ाया ढाढस

व्यवसायियों और समाज सेवियों ने दी दिवंगत दीपक कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि

ANA/S.K.Verma

खगड़िया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 के दाननगर निवासी एवं एसडीओ रोड में शनि मंदिर के निकट प्रतिष्ठान मेसर्स दीपक फर्टीलाईजर के प्रोपराइटर दीपक यादव की भीषण सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन की सूचना पाकर सदर विधायक बबलू मंडल स्तब्ध रह गए। सदर अस्पताल पहुंच कर विधायक ने परिजनों से मिलकर शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया। विधायक बबलू मंडल ने मौके पर मौजूद मीडिया से कहा अत्यंत दुःखद समाचार सुनकर मैं स्तब्ध एवं गहरे शोक में हूँ। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बीती रात मानसी थानांतर्गत ठाठा के पास कार और ट्रक में सीधी टक्कर हुई थी, जिसमें दीपक की मौत हो गई। दिवंगत दीपक के आत्मा की शांति के लिए व्यवसायियों और समाजसेवियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया, जिनमें प्रमुख हैं सदर विधायक बबलू मंडल, वार्ड आयुक्त पप्पू यादव, विनोद यादव उर्फ गूग्गू यादव, डॉ अरविन्द वर्मा, चंद्रशेखर कुमार नेपाली मुंशी, अंकित शर्मा, पंडित विनोद शर्मा, संतोष कुमार तथा ध्रुव कुमार आदि। वैशाली इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ परिवार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000