भोजपुरी क्वीन कल्पना पटवारी की सुरीली आवाज से भक्ति जागरण में भक्ति और भोजपुरी का संगम दिखा

Listen to this article
कल्पना पटवारी , भोजपुरी क्वीन भजन गायिका

भोजपुरी क्वीन कल्पना पटवारी की सुरीली आवाज से भक्ति जागरण में भक्ति और भोजपुरी का संगम दिखा

राजकीय चैती दुर्गा मेला में कल्पना पटवारी की भजनों को सुन दर्शकों ने खूब बजाई तालियां

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिले के गोगरी अनुमंडल अंतर्गत मोहद्दीपुर ग्राम में राजकीय वैष्णवी चैती दुर्गा मेला में उपस्थित श्रद्धालुओं और मां दुर्गा के भक्तों को प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वनाथ और लोक गायिका कल्पना पटवारी जिन्हें ” भोजपुरी क्वीन” के रूप में भी जाना जाता है ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़ कर एक भोजपुरी भक्ति गीत व भजन सुनाकर श्रोताओं का मन मुग्ध कर दिया। सनद रहे, कल्पना पटवारी मूलरूप से असम राज्य की निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में असमिया फिल्म “कन्यादान” से शुरुआत की थी। राजकीय चैती दुर्गा मेला के रात्रि जागरण में भक्ति और भोजपुरी का संगम देखने को मिला। इनके भजनों को सुन दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। तालियां बजाने में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार भी किसी से पीछे नहीं रहे। सनद रहे, कल्पना पटवारी बिहार के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति देती रही हैं। ज्ञात हो, राजकीय चैती दुर्गा मेला का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने किया था। कुल मिलाकर जागरण का कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया, जैसा कि ग्रामीणों ने कहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000