ऐतिहासिक चेतक घोड़ा रेस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ संजीव कुमार ने किया, विजेता को मिला शील्ड

Listen to this article

ऐतिहासिक चेतक घोड़ा रेस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ संजीव कुमार ने किया, विजेता को मिला शील्ड

पारंपरिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक – डॉ संजीव कुमार, पूर्व विधायक

कटीमन सिंह को मिला प्रथम स्थान और सको यादव को द्वितीय स्थान

ANA/Arvind Verma

परबत्ता (खगड़िया)। परबत्ता विधान सभा क्षेत्र के माधवपुर पंचायत में आयोजित चेतक घोड़ा रेस प्रतियोगिता 2026 इस वर्ष भव्यता और ऐतिहासिकता के नए आयाम स्थापित करते हुए संपन्न हुई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति ने इसे क्षेत्र का सबसे चर्चित और आकर्षक आयोजन बना दिया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के पूर्व उन्होंने विष्णुपुर स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। जहां हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम में बेगूसराय -खगड़िया के विधानपार्षद राजीव कुमार एवं राजद के वरिष्ठ नेता संजय चौहान की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ाया। मंच से सभी अतिथियों ने पारंपरिक खेलों और ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा देने पर बल दिया। रोमांचक रहा घुड़दौड़ का मुकाबला प्रतियोगिता में दूर-दूर से आए प्रतिभागियों ने अपने घोड़ों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। तेज रफ्तार, नियंत्रण और कौशल का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे: प्रथम स्थान: कटीमन सिंह (माधवपुर), द्वितीय स्थान: साको यादव (मुंगेर), तृतीय स्थान: सालपुर ।विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
डॉ. संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। यह न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और सामूहिक सहभागिता को भी मजबूत करते हैं।” उन्होंने आयोजन समिति, स्थानीय युवाओं एवं समस्त क्षेत्रवासियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन और भी भव्य रूप में आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन परबत्ता क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने वाला साबित हुआ और लंबे समय तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहेगा। मौके पर पूर्व जिला गयासुद्दीन, पंचायत समिति प्रतिनिधि लालरतन कुमार, राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, मनीभूषण राय, रविन्द्र झा, मनोज ठाकुर, चितरंजन यादव, वार्ड पार्षद रवि यादव, अनिल यादव, पूर्व मुखिया श्री कृष्ण सिंह शंकर चौधरी , मधुकर कुमार आदि उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000