उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने अपने आवास पर फहराया भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा

Listen to this article

उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने अपने आवास पर फहराया भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा

ANA / Arvind Verma 

पटना। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने अपने आवास पर गर्व के साथ संगठन ध्वज फहराया। 6 अप्रैल 1980 को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी और श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जैसे महान दूरदर्शियों ने जिस राष्ट्रवादी विचारधारा की नींव रखी थी, आज वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध कर रही है। आगे डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा श्रद्धेय अटल जी ने उस समय पूरे विश्वास के साथ कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। उनके ये ओजस्वी शब्द आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, त्याग और समर्पण की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बल्कि ‘राष्ट्रऔर प्रथम’ के संकल्प को पूर्ण करने का मार्ग है। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के दर्शन को ध्येय मानकर हम समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और सर्वांगीण उत्थान के लिए पूरी तरहई जिन प्रतिबद्ध हैं। डॉ दिलीप जायसवाल ने उपस्थित बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा आइए, आज इस गौरवमयी स्थापना दिवस पर मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दोहराएं। स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000