डाक महाध्यक्ष (पूर्वी) मनोज कुमार ने डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी को किया प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित

Listen to this article
डाक महाध्यक्ष (पूर्वी) मनोज कुमार बेगुसराय की डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी को सम्मानित करते हुए

डाक महाध्यक्ष (पूर्वी) मनोज कुमार ने डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी को किया प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित करने से बढ़ती है कार्य करने की क्षमता – मनोज कुमार, डाक महाध्यक्ष (पूर्वी)

निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूरा करने और सम्मानित होने वाले डाककर्मी बधाई के पात्र – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। आज के दौर डिजिटल इंडिया का है। सरकारी महकमे में कार्य ठीक ढंग से कार्य करना एक चुनौती हो गई है। निचले स्तर पर कार्य करना, ऊपरी स्तर पर टाईम टू टाईम मॉनिटरिंग करना, समय सीमा के अन्दर कार्यों को सुचारू रूप से संपादित करना एक डाक कर्मी के लिए संघर्ष करने जैसा है। इस परिस्थिति में भी चुनौती स्वीकार कर अपने विभागीय योजनाओं को कार्यान्वित करना, कराना और निर्धारित लक्ष्यों को ससमय पूरा कर लेना कबीले तारीफ़ है।

डाक महाध्यक्ष (पूर्वी) मनोज कुमार भागलपुर के ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी को सम्मानित करते हुए

उक्त बातें पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के फाउंडर चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कहा। उन्होंने सभी सम्मानित होने वाले डाककर्मियों को बधाई भी दिया। आगे डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा भागलपुर प्रक्षेत्र के डाक महाध्यक्ष (पूर्वी) के कुशल निर्देशन में डाकघरों में तेजी से मिल रही तमाम सुविधाओं के कारण डाक उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रियता पहले की अपेक्षा ज्यादा बढ़ी है। डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा भागलपुर के डाक महाध्यक्ष (पूर्वी) मनोज कुमार ने अपने अधीनस्थ तमाम डाक कर्मियों के साथ साथ डाक अधिकारियों के कार्य कलापों की मॉनिटरिंग कर उनके कार्य

पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा डाक महाध्यक्ष (पूर्वी) मनोज कुमार को सम्मानित करते हुए

क्षमता का आकलन किया। उसी के आधार पर डाककर्मियों के हौसला को बढ़ाने के उद्वेश्य से भागलपुर में डाक उत्कृष्टता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पूर्वी क्षेत्र के डाक कर्मियों, अधिकारियों ज़िला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। भागलपुर के लोकप्रिय ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी एवं डाक महाध्यक्ष (पूर्वी) मनोज कुमार ने अपने हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों और अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बेगुसराय की तेजतर्रार डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी को डाक महाध्यक्ष (पूर्वी) मनोज कुमार ने प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित किया। डाक महाध्यक्ष (पूर्वी) मनोज कुमार ने मौके पर उपस्थित मीडिया से कहा डिजिटल युग में कार्य करने वाले डाक कर्मियों ने अपने पुराने कार्य करने की शैली को बदल कर डिजिटल मैन बना लिया है तभी तो अब डाक विभाग के कर्मी और अधिकारी डाक उपभोक्ताओं के चहेते बन गए हैं। आगे उन्होंने कहा उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों के हौसला को निरंतर बढ़ाने के लिए समय समय पर उन्हें शाबाशी देना, पुरस्कृत करना, प्रशस्ति पत्र देना निहायत जरूरी है। उससे एक तरफ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले का हौसला बढ़ता है दूसरी तरफ़ अपने लक्ष्य से दूर रहने वाले कर्मियों को भी तेजी से कार्य करने की क्षमता बढ़ाने में आत्म बल मिलता है। भागलपुर के ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी तथा डाक महाध्यक्ष (पूर्वी) मनोज कुमार ने सभी सम्मानित हुए डाक कर्मियों और अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना और शुभकामनाएं दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000