डीएम नवीन कुमार संग एसपी राकेश कुमार ने डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया नमन

Listen to this article

डीएम नवीन कुमार संग एसपी राकेश कुमार ने डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया नमन

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने डॉ अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती पर ज़िला मुख्यालय के बलुआही स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर अधिकारियों, समाज सेवियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, मीडिया कर्मियों, सरकारी राजपत्रित अधिकारियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के कर्मचारियों ने पुष्पांजलि, फूल, माला कर भावांजलि अर्पित किया। ज़िला पदाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार तथा बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा (वरिष्ठ पत्रकार) ने माल्यार्पण कर नमन किया। ज़िला पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा डॉ भीम राव अंबेडकर का जन्म आज ही के दिन 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के मऊ छावनी में हुआ था। उनके पिता रामजी मालोजी सकपाल और माता भीमाबाई के 14वें बच्चे थे। आगे उन्होंने कहा जातिगत भेदभाव के बावजूद उन्होंने बड़ौदा के महाराज की छात्रवृत्ति से अमेरिका (कोलंबिया विश्वविद्यालय) और लंदन (लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स) से उच्च शिक्षा प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा डॉ आंबेडकर छुआछूत और दलितों के शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने बहिष्कृत हितकारिणी सभा (1923) की स्थापना की और ‘मूकनायक’ जैसे समाचार पत्र शुरू किए। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा डॉ अंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने और संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में भारत का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार किया था। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा (वरिष्ठ पत्रकार) ने डॉ भीम राव अंबेडकर के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा उन्होंने शिक्षा पर काफी जोर दिया था। वे जाति प्रथा से तंग आकर 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपना लिए थे। आगे डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत के महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, न्यायविद और भारतीय संविधान के जनक थे। महार जाति में जन्मे अंबेडकर ने छुआछूत का सामना करते हुए कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया था। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने डॉ अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प। पुष्प अर्पित कर भावांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख थे ज़िला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र गौड़, चंद्रशेखर मंडल, राकेश शास्त्री, पत्रकार अरुण वर्मा, कवि सुखनंदन पासवान, गुड्डू पासवान आदि। अंबेडकर भवन परिसर में भी आसमानी झंडा लहराते हुए युवाओं ने नाच गा कर जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इलाका जय भीम के नारों से गूंज उठा। कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष डॉ चंदन यादव के नेतृत्व में डॉ अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली जो काफी आकर्षक एवं ज्ञान वर्धक था। हर ई रिक्शा के ऊपर महान क्रांतिकारी विभूतियों की बड़ी बड़ी तस्वीरें लगी थी जो भारत के संविधान और डॉ अंबेडकर की यादें दिला रही थी शोभायात्रा में शरीक थे पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार तथा अरुण कुमार आदि। दूसरी तरफ़ ज़िला राजद कार्यालय में भी ज़िला अध्यक्ष मनोहर यादव के नेतृत्व में डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती धूम धाम से मनाई गई जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए थे राजद के सदस्य एवं पदाधिकारी। उक्त अवसर पर वरिष्ठ नेता नंद लाल मंडल भी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000