डॉ आंबेडकर जयंती समारोह में संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प

Listen to this article

डॉ आंबेडकर जयंती समारोह में संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प

              (वैशाली इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़)
अलौली। संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, शिक्षा बचाओ, रोजगार बचाओ, अधिकार बचाओ, समता स्वतंत्रता बंधुता धर्मनिरपेक्षता बचाओ, देश बचाओ, नारों के साथ देश बचाओ अभियान, फरकिया मिशन के तत्वाधान में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 135 वां जयंती चरित्र निर्माण एकेडमी के सभागार में संविधान लोकतंत्र शिक्षा रोजगार अधिकार बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम डॉ आंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन एवं याद किया गया। पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि डॉ आंबेडकर सच्चे अर्थों में भारत रत्न, संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के पक्षधर, सर्वजन मसीहा, सामाजिक संघर्ष के पुरोधा, कानूनविद एवं दार्शनिक थे। मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने कहा कि आज वर्तमान समय में डॉक्टर अंबेडकर का नारा – शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो एवं शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा वह उतना दहाड़ेगा, नारा अति प्रासंगिक है। इसे आत्मसात करने की जरूरत है।कार्यक्रम में विश्व मानव अधिकार संगठन के महासचिव बृजनंदन महतो, शिक्षक ललतेश्वर शाह, शिक्षक गण महेश सिह, हरे राम शाह, बेला देवी, काजल कुमारी, पवन कुमार, सिकंदर कुमार, पिंकेश यादव, राहुल कुमार, रीता कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्रा गण अभिषेक कुमार, ज्योति कुमारी, ब्यूटी कुमारी, पोयम कुमारी, नयन कुमार आदि ने डॉ आंबेडकर के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से सीख लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने का एवं संविधान का प्रस्तावना का पाठ कर संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000