बिहार में ‘सम्राट युग’ की हुई शुरुआत, सम्राट चौधरी बने बीजेपी के पहले मुख्य मंत्री, बधाईयों का लगा तांता

Listen to this article

बिहार में ‘सम्राट युग’ की हुई शुरुआत, सम्राट चौधरी बने बीजेपी के पहले मुख्य मंत्री, बधाईयों का लगा तांता

लोक भवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दिलाई सम्राट चौधरी को सीएम और विजय चौधरी व बिजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम पद की शपथ

ANA/Arvind Verma 

पटना । बिहार राजभवन में सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ले ली है। इतिहास में पहली बार बिहार में बीजेपी से कोई नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ लिया है। नीतीश कुमार की सरकार में सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम थे। राज्यसभा जाने के कारण नीतीश कुमार ने मंगलवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। अब आगे की सत्ता सम्राट चौधरी संभालेंगे। सम्राट चौधरी का राजनीति सफर साल 1990 से शुरू हुआ था।पहली बार 1999 में राबड़ी देवी की सरकार में कृषि मंत्री बने थे। किसी भी सदन के सदस्य नहीं होने और उम्र कम होने के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। 2014 में नीतीश सरकार में शहरी विकास और आवास मंत्री के रूप में शपथ ली। 2021 में पंचायती राज मंत्री और फिर 2024 में एनडीए सरकार में डिप्टी सीएम बने। अब बिहार के नये मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करेंगे। सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार में आज से ‘सम्राट युग’ की शुरुआत हो गई। राजभवन में सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ले ली है। लोक भवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शपथ दिलाई। वहीं जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली हैं, दोनों उप मुख्यमंत्री बने हैं। बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। पटना के लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यहां जर्मन हैंगर में कार्यक्रम हुआ। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को शपथ दिलाई। उसके जदयू के नेता बीजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा की और आशीर्वाद लिया. सुबह से ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार, जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और चिराग पासवान समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद थे। मंगलवार को भाजपा के नेता चुने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें भाजपा ने काम करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि वे करीब 30 साल से राजनीति में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने नीतीश कुमार से बहुत कुछ सीखा है। उनके साथ रहकर सरकार चलाना सीखा। सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो समृद्ध बिहार का सपना देखा, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। डिप्टी सीएम बने बीजेंद्र यादव का राजनीतिक सफर ऐतिहासिक है. वे सुपौल विधानसभा सीट से लगातार नौवीं बार विधायक चुने गए हैं। बीजेंद्र ने छात्र जीवन में ही राजनीति में कदम रख दिया। उसके बाद जेपी आंदोलन में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। 1990 में वे पहली बार विधायक बने थे। नीतीश के संकटमोचक हैं विजय जदयू से दूसरे डिप्टी सीएम बने विजय चौधरी नीतीश के भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं। उन्हें नीतीश कुमार के संकटमोचक कहा जाता है। वे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही नीतीश सरकार में कई विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। अब उन्हें सम्राट चौधरी के साथ बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000