बचपन प्ले स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

Listen to this article

बचपन प्ले स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना

शिक्षा के साथ साथ बच्चों में हो रहा बौद्धिक विकास – निशांत गौरव, साईबर डीएसपी

बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मनमोह लिया दर्शकों का, सान्निध्य गौरव हुए पुरस्कृत 

ANA/Indu Prabha 

खगड़िया। बचपन प्ले स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि साइबर डीएसपी निशांत गौरव एवं विशिष्ट अतिथियों में ज़िला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी घनश्याम, डॉ प्रेम कुमार, डॉ ऋतुराज, डॉ अरविन्द वर्मा, डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार तथा एमडी पुष्पा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों को प्रबंध निदेशक पुष्पा कुमारी ने सम्मानित किया। संचालन डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार तथा स्कूल की शिक्षिका ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित संतोष मिश्रा एवं उनके सहयोगियों द्वारा प्रस्तुत वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ। शिक्षाविद उमेश सिंह के तैल चित्र पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। बतौर मुख्य अतिथि साइबर डीएसपी निशांत गौरव ने विद्यालय में दी जा रही उच्च कोटि की शिक्षा के साथ साथ बौद्धिक विकास एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का ज्ञान सैद्धांतिक और प्रायोगिक तरीके से देने के कारण बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है, इसके लिए स्कूल प्रबंधक एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई एवं साधुवाद दिया। ज़िला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी घनश्याम ने कहा इस विद्यालय के बच्चों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नृत्य एवं गायन के प्रति गहरी रुचि बनी रही। पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने विद्यालय के स्थापना दिवस पर कहा जिस विद्यालय का प्रबंधन अपने हाथ में ही उसका विकास होना तय है। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों पति पत्नी मिलकर विद्यालय के बच्चों को खुद अपनी निगरानी में शिक्षित कर रही हैं। इसलिए इस स्कूल में बच्चों को ऐसा लगता है डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार और प्रबंध निदेशक पुष्पा कुमारी मेरे अभिभावक जैसे ही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित संतोष मिश्रा एवं उनके सहयोगियों द्वारा प्रस्तुत वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ। आगे डॉ वर्मा ने कहा यही मूल कारण है विद्यालय के निरंतर प्रगति के पथ पर प्रगतिशील होने का। सभी आगंतुक अतिथियों ने विद्यालय को विकास की राह पर बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक एवं शिक्षाप्रद गीत, संगीत, नृत्य, एकांकी तथा बच्चों संग उनकी मम्मी का नृत्य आकर्षण का केंद्र बिन्दु बना रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे , बच्चियों को मेडल पहना कर पुरस्कृत किया गया, जिनमें छात्र सान्निध्य गौरव का नाम उल्लेखनीय है। मौके पर मौजूद थे प्रभाकर प्रभात, आर के वर्मा, कमल गुप्ता, गौरव कुमार, विकास कुमार तथा सुदर्शन आदि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000