नई दिल्ली से सुपौल, आनंद विहार से जोगबनी तथा सहरसा से यशवंतपुर के मध्य समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

Listen to this article

नई दिल्ली से सुपौल, आनंद विहार से जोगबनी तथा सहरसा से यशवंतपुर के मध्य समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

ANA/Indu Prabha 

हाजीपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में नई दिल्ली से सुपौल एवं आनंद विहार से जोगबनी तथा सहरसा से यशवंतपुर के मध्य 01-01 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
1. गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल (सहरसा-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते ) गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 17 अप्रैल से 15 जुलाई, 2025 तक (21, 22, 23, 24 एवं 25 मई को छोड़कर) प्रतिदिन को नई दिल्ली से 21.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन 21.05 बजे हाजीपुर, 22.10 बजे शाहपुर पटोरी, तीसरे दिन 00.35 बजे बरौनी, 01.03 बजे बेगुसराय, 02.18 बजे खगड़िया, 02.40 बजे मानसी, 03.10 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 03.45 बजे सहरसा रूकते हुए 06.35 बजे सुपौल पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 19 अप्रैल से 17 जुलाई, 2025 तक (23, 24, 25, 26 एवं 27 मई को छोड़कर) प्रतिदिन सुपौल से 07.45 बजे खुलकर 09.35 बजे सहरसा, 10.08 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10.53 बजे मानसी,11.05 बजे खगड़िया, 11.38 बजे बेगुसराय, 12.20 बजे बरौनी, 13.30 बजे शाहपुर पटोरी, 14.50 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी । 2. गाड़ी संख्या 04008/04007 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल (अररिया कोर्ट- पूर्णिया-कटिहार-मानसी-बरौनी-शाहपुरपटोरी-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते ) : गाड़ी संख्या 04008 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 18 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से 08.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 00.30 बजे हाजीपुर, 03.45 बजे शाहपुर पटोरी, 04.45 बजे बरौनी, 05.18 बजे बेगुसराय, 05.53 बजे खगड़िया, 06.05 बजे मानसी, 07.10 बजे नवगछिया, 10.50 बजे कटिहार,12.18 बजे पूर्णिया, 13.13 अररिया कोर्ट एवं 13.48 बजे फारबिसगंज रूकते हुए 15.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 04007 जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक (24 मई को छोड़कर) सप्ताह के प्रत्येक रविवार को जोगबनी से 18.30 बजे खुलकर 19.03 बजे फारबिसगंज, 19.43 बजे अररिया कोर्ट, 20.48 बजे पूर्णिया, 21.50 बजे कटिहार, 22.45 बजे नवगछिया, अगले दिन 00.13 बजे मानसी, 00.25 बजे खगड़िया, 01.00 बजे बेगुसराय, 02.30 बजे बरौनी, 03.30 बजे शाहपुर पटोरी, 04.55 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 03.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । 3. गाड़ी संख्या 05551/05552 सहरसा-यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल (मानसी-खगड़िया-न्यू बरौनी जं.-किउल-झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-भुवनेश्वर-विशाखपत्तनम के रास्ते ) : गाड़ी संख्या 05551 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल 16, 23 एवं 30 अप्रैल, 2025 को (प्रत्येक गुरूवार) को सहरसा से 20.25 बजे खुलकर 20.43 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 22.23 बजे मानसी, 22.43 बजे खगड़िया, 23.38 बजे बेगुसराय, शुक्रवार को 00.15 बजे न्यू बरौनी जं., 02.30 बजे किउल, 03.25 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए शनिवार को 22.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 05552 यशवंतपुर- सहरसा स्पेशल 19 एवं 26 अप्रैल तथा 03 मई 2025 को (प्रत्येक रविवार) को यशवंतपुर से 07.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए मंगलवार को 04.00 बजे झाझा, 04.50 बजे किउल, 06.25 बजे न्यू बरौनी जं., 06.58 बजे बेगुसराय, 07.40 बजे खगड़िया, 08.13 बजे मानसी, 09.00 बजे सिमरी बख्तिायारपुर रूकते हुए 11.00 बजे सहरसा पहुंचेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000