योग जन जागरूकता रैली को संजय जायसवाल ने दिखाई हरी झंडी

Listen to this article

योग जन जागरूकता रैली को संजय जायसवाल ने दिखाई हरी झंडी

ANA/Kanhaiya 

पूर्णिया। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली ( आयुष मंत्रालय , भारत सरकार ) के सौजन्य से सृष्टि डेवलपमेन्ट फाउन्डेशन के द्वारा 17 अप्रैल को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का 65 वाँ काउन्ट डाउन योगोत्सव को लेकर लोगों में जागरूकता लाने हेतु आदर्श मध्य विद्यालय बिरौली बाजार के छात्र – छात्राओं के द्वारा गाजे – बाजे के साथ एक भव्य योग जन जागरूकता रैली निकाली गई जिसको भारतीय जनता पार्टी रुपौली मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साह एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनीत कुमार नें संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व इंस्टीच्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइन्स के निदेशक डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी एवं योग प्रशिक्षक डॉ. सुधांशु कुमार नें किया। रैली में सैकड़ों बच्चों ने अपने हाथ में योग हमें अपनाना है स्वस्थ समाज बनाना है, सबसे जरूरी एक काम योग करें नित सुबह शाम, योग है जीवन का सार इसके बिना सब है बेकार, करें योग रहें निरोग आदि प्रेरणादायक स्लोगन लिखित तख्ती लेकर कई राहों से गुजरते हुए गगनभेदी नारे को लगाया। साथ ही विद्यालय के छात्रों ने गाजे-बाजे की धुन पर आम लोगों को जागृत करते हुए 17 अप्रैल को विद्यालय के मैदान में आयोजित योगोत्सव में प्रातः 7 बजे से सपरिवार भाग लेने का अनुरोध किया गया। इस रैली में प्रधानाध्यापक सुनीत कुमार, रीना कुमारी, अंशु प्रिया, मो रियाज उद्दीन, रौनक कुमार सिंह, कुमार गौरव, गणेश पासवान, संजय कुमार, संतोष कुमार, सृष्टि डेवलपमेन्ट फाउन्डेशन के डॉ. पुष्पराज कुमार सहित विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000