मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित करने की घोषणा की

Listen to this article

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित करने की घोषणा की

ANA/Arvind Verma

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय, पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। स्मृति संग्रहालय भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर भी मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्मृति संग्रहालय भवन के फोटो गैलरी में उनके मुख्यमंत्रित्व काल एवं संघर्षों से जुड़ी लगाई गई तस्वीरों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के शयन कक्ष, स्मृति संग्रहालय का पुस्तकालय, डायनिंग हॉल आदि का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यहां कर्पूरी ठाकुर जी के दैनिक जीवन से जुड़ी वस्तुओं को संरक्षित किया गया है। उनके कपड़े, चश्मा, कलम, स्नातक की मार्कशीट और स्कूल प्रमाण पत्र इस संग्रहालय में संरक्षित है। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी तस्वीरें एवं दस्तावेज मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव को निर्देश देते हुये कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय (अध्ययन कक्ष) विकसित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाचनालय विकसित होने से यहाँ आनेवाले लोग पुस्तकालय में रखी पुस्तकों एवं पत्रिकाओं के माध्यम से जननायक की सादगी और संघर्षो के विषय में विस्तृत जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस अवसर पर कला, संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं संग्रहालय से जुड़े कर्मीगण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000