कॉमर्शियल एलपीजी गैस की किल्लत के कारण बंद पड़े होटल को चालू करने को ले कोयला, डीज़ल और मिट्टी चूल्हा को प्रबंधक ने किया तैयार

Listen to this article

कॉमर्शियल एलपीजी गैस की किल्लत के कारण बंद पड़े होटल को चालू करने को ले कोयला, डीज़ल और मिट्टी चूल्हा को प्रबंधक ने किया तैयार

ANA/Arvind Verma 

खगड़िया। कॉमर्शियल एलपीजी गैस की किल्लत से परेशान वर्षों से सेवा कार्य में लगे रहने वाले होटल प्रबंधक फिर से लौट आया अपने पुराने ढर्रे पर। ग्राहकों की सेवा को पुनर्बहाल करने को लेकर कोयला, कोयला चूल्हा, डीज़ल, डीजल चूल्हा और मिट्टी का चूल्हा और लकड़ी जलावन की व्यवस्था कर ली गई है। उक्त जानकारी ज़िला मुख्यालय के हृदयस्थली डॉ राजेंद्र चौक पर स्थित न्यू ग्रीन होटल के प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने दी। आगे उन्होंने कहा विगत रामनवमी पूजा के दिन से ही कमर्शियल एलपीजी गैस की किल्लत के कारण मजबूरन होटल को बंद करना पड़ा। होटल से जुड़े कर्मचारियों को घर बैठने को कहा गया। लाखों लाख का खाद्य और पेय पदार्थ बर्बाद हो गया। मकान मालिक को किराया देना पड़ रहा है। किराया चालू है। होटल के प्रबंधक मनीष गुप्ता ने कहा ग्राहकों की सेवा करना हमारा धर्म है इसलिए उत्पन्न संकट से निपटने की तैयारी कर चुका हूं। शीघ्र ही ग्राहकों की सेवा प्रारंभ कर दी जायेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000