विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में आगे आएं युवा – डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष, विधान सभा 

Listen to this article
डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष बिहार विधान सभा

विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में आगे आएं युवा – डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष, विधान सभा 

ANA/Arvind Verma

पटना। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने “अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस” के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल वैज्ञानिक उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि मानव सभ्यता के विकास, ज्ञान, ऊर्जा, विज्ञान, शिक्षा और मानव कल्याण में प्रकाश की अद्भुत भूमिका को स्मरण करने का अवसर भी है।अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस हमें यह संदेश देता है कि विज्ञान और तकनीक का उपयोग मानवता के कल्याण के लिए होना चाहिए।प्रकाश विज्ञान ने चिकित्सा, संचार, कृषि, उद्योग, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। आज लेज़र तकनीक से जटिल ऑपरेशन संभव हो रहे हैं, ऑप्टिकल फाइबर से पूरी दुनिया एक-दूसरे से जुड़ गई है, सौर ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिली है।
बिहार शिक्षा और ज्ञान की धरती रही है। नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालयों की गौरवशाली परंपरा पूरे विश्व में प्रसिद्ध रही है। आज आवश्यकता है उसी ज्ञान परंपरा को आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जोड़कर नई पीढ़ी को सशक्त बनाएं। प्रकाश का सबसे बड़ा स्वरूप शिक्षा है। जब एक बच्चा शिक्षित होता है, तो केवल उसका जीवन नहीं बदलता, बल्कि पूरा समाज प्रकाशित होता है। इसलिए हमें शिक्षा के प्रसार, वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना होगा। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।आज पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में भी प्रकाश की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। सौर ऊर्जा स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा का प्रमुख स्रोत बनकर उभरी है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के माध्यम से विश्व को पर्यावरण संरक्षण की नई दिशा दी है। बिहार में भी सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश केवल विज्ञान का विषय नहीं, बल्कि मानव मूल्यों का भी प्रतीक है। सत्य, अहिंसा, करुणा, सेवा और मानवता—ये सभी जीवन के प्रकाश हैं। जब समाज में नैतिकता और सद्भाव का प्रकाश फैलता है, तब राष्ट्र मजबूत बनता है। युवा पीढ़ी से मेरा विशेष आग्रह है कि वे विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे आएं। भारत का भविष्य नवाचार, अनुसंधान और ज्ञान आधारित विकास में निहित है। यदि युवा शक्ति सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी, तो भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में और अधिक तेजी से अग्रसर होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000