विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला मंडल की अध्यक्षता में हुई बिहार सरकार अंतर्गत संचालित अभियंत्रण, पोलिटेकनिक संस्थानों के प्राचार्यों की बैठक 

Listen to this article

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला मंडल की अध्यक्षता में हुई बिहार सरकार अंतर्गत संचालित अभियंत्रण, पोलिटेकनिक संस्थानों के प्राचार्यों की बैठक 

ANA/Arvind Verma 

पटना। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला मंडल की अध्यक्षता में बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं राजकीय पॉलिटेकनिक संस्थानों के प्राचार्यों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई , जिसमें सभी प्राचार्यों ने अपने-अपने संस्थानों की उपलब्धियों, आवश्यकताओं एवं चुनौतियों से अवगत कराया। तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, नवाचार को बढ़ावा देने तथा छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर मंत्री शीला मंडल ने सभी संस्थानों में अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए अधिक से अधिक कैंपस प्लेसमेंट एवं रोजगार के अवसर सृजित करने पर विशेष बल दिया। राज्य के युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख बनाना हमारी प्राथमिकता है। बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बैठक में विभाग के सचिव हिमांशु शर्मा (भा.प्र.से.), अपर सचिव- सह -निदेशक अहमद महमूद (भा.प्र.से.), बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति प्रो. (डॉ.) सूर्यकांत वर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000