“Beat The Heat” कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण पर शपथ

Listen to this article

“Beat The Heat” कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण पर शपथ

ANA/ Arvind Verma

पटना। बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन स्थित ऑडिटोरियम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खुशीग्राम फाउंडेशन एवं रेडियंस मीडिया के तत्वावधान में “Beat The Heat” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती का सामना कर रही है। बढ़ता तापमान, भीषण गर्मी, अनियमित वर्षा, जल संकट और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति हमें यह संकेत दे रही है कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना अब केवल पर्यावरण का विषय नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व का प्रश्न बन गया है। “Beat The Heat” का संदेश केवल गर्मी से बचने का संदेश नहीं है। यह जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध सामूहिक चेतना का संदेश है। यह भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संदेश है। यह संदेश है कि विकास और पर्यावरण परस्पर विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि हम आज सही दिशा में कदम उठाएँगे, तो आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित, हरित और समृद्ध भविष्य दे सकेंगे। हम सब मिलकर एक ऐसे बिहार और भारत के निर्माण में योगदान दें, जहाँ विकास और पर्यावरण साथ-साथ आगे बढ़ें। अध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान डॉ० प्रभात चंद्र गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक ने वृक्ष और तापमान वृद्धि से संबंधित पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रदर्शित किया। बिहार राज्य जैव विविधता परिषद् के अध्यक्ष श्री भारत ज्योति ने पर्यावरण एवं जैवविविधता पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, सदस्यगण राजकुमार राय, रोमित कुमार, अनीता, छोटी कुमारी, सोनम रानी, मुख्य वन संरक्षक डॉ० प्रभात चंद्र गुप्ता, बिहार राज्य जैव विविधता परिषद् के अध्यक्ष भारत ज्योति, पटना जू के निदेशक हेमंत पाटिल एवं बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद् के पदाधिकारीगण तथा सभा सचिवालय के पदाधिकारियों, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000