बांकीपुर विधान सभा क्षेत्र से जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, समर्थकों में आक्रोश

Listen to this article

बांकीपुर विधान सभा क्षेत्र से जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, समर्थकों में आक्रोश

16 वर्षों से मेरी मां समाज सेवा कर रही हैं, नामांकन के दिन गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण – प्रार्थना कुमारी

ANA/S.K.Verma

पटना। बिहार विधान सभा क्षेत्र बांकीपुर में हो रहे उप चुनाव मैदान में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल से बिहार की तेज तर्रार और बेबाक ज़ुबानी से चर्चित लड़ाकू महिला नेत्री वीणा मानवी को पटना पुलिस ने नामांकन उपरांत गिरफ्तार कर लिया। वीणा मानवी का कहना है कि पुलिस ने किस मामले में यह कार्रवाई की है उन्हें नहीं पता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा मेरी लोकप्रियता एवं मिलने वाली जनता का प्यार और अपार बहुमत से विजय श्री मिलने की स्थिति देख बीजेपी डर गई। वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, ‘मैं समझ रही थी कि मेरे…’। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी को पटना पुलिस ने नामांकन के बाद सोमवार (13 जुलाई, 2026) को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कि किस केस में उनकी गिरफ्तारी हुई है ये वीणा मानवी को भी नहीं पता है। उपचुनाव के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख थी। अपनी गिरप्तारी पर वीणा मानवी ने मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया और बीजेपी को निशाने पर लिया। ‘बीजेपी के पास यही काम बच गया’। तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी ने कहा, “मैं समझ रही थी कि मेरे साथ ऐसा कुछ होना है। एक महिला से ये लोग डर गए। बीजेपी के पास अब यही काम बच गया है… एक महिला तक को ये लोग नहीं छोड़ते।” किस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है इस पर कहा, “मुझे नहीं पता… मेरे खिलाफ जितने केस थे सब मैंने नामांकन में बताया था। लेकिन वारंट किस केस में है मुझे पता ही नहीं है।” इस गिरफ्तारी के दौरान वीणा मानवी की बेटी प्रार्थना भी पटना समाहरणालय में मौजूद थीं। उनसे गिरफ्तारी पर सवाल किया गया तो वे सरकार पर भड़क उठीं। उन्होंने भरत तिवारी केस को उठाते हुए कहा कि सरकार फर्जी एनकाउंटर करती है लेकिन रेप करने वाले के साथ कुछ नहीं करती है। मेरी मां 16 साल से समाजसेवा में लगी हुई हैं। आज नॉमिनेशन के दिन गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वीणा मानवी का नॉमिनेशन हो गया है। उधर वीणा मानवी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच लेकर गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000