यशवंतराव केलकर के जनशताब्दी वर्ष पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में जोड़ा

Listen to this article

यशवंतराव केलकर के जनशताब्दी वर्ष पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में जोड़ा

ANA/Arvind Verma

पटना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिहार इकाई द्वारा आयोजित संगठन शिल्पी श्रद्धेय यशवंतराव केलकर जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित “प्रिय केलकर जी” विशेष अभिवाचन कार्यक्रम में बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा श्रद्धेय यशवंतराव केलकर जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, संगठन निर्माण, शिक्षा और छात्रशक्ति के सशक्तिकरण को समर्पित रहा। उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं अद्भुत संगठन क्षमता ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को एक सशक्त राष्ट्रीय छात्र संगठन के रूप में स्थापित करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दौरान उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा युवा शक्ति के माध्यम से सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000