बिहार सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत कैशलैस चिकित्सा सुविधा करना ऐतिहासिक उपलब्धि – डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष

Listen to this article
डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष बिहार विधान सभा

बिहार सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत कैशलैस चिकित्सा सुविधा करना ऐतिहासिक उपलब्धि – डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष

ANA/Arvind Verma

पटना। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने ‘बिहार सरकार स्वास्थ्य योजना’ के तहत कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने के कैबिनेट निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस निर्णय से विधानमंडल के वर्तमान व पूर्व सदस्यों, अखिल भारतीय सेवा के कार्यरत व सेवानिवृत्त पदाधिकारियों, राज्य सरकार के नियमित राज्य पदाधिकारियों– कर्मियों , सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (पति-पत्नी) तथा उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य सुविधा और सुलभ हो जायेगी। उन्होंने इस संवेदनशील निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बजट सत्र के दौरान कुछ सदस्यों ने विधानमंडल के वर्तमान व पूर्व सदस्यों, राज्य कर्मियों एवं पेंशनभोगियों के लिए कैशलैस इलाज की मांग को प्रखरता से उठाया था, जिस पर राज्य सरकार ने आश्वासन दिया था कि सदस्यों की मांग को देखते हुए इसे शीघ्र लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने यह ऐतिहासिक एवं जन कल्याणकारी निर्णय लिया है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है । उन्होंने विश्वास जताया कि यह कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था राज्य में लोक-स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000