प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर – डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर – डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष

पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस पर प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने किया

भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने रक्तदान रक्त वीर बने, पीएम जन्म दिवस पर

ANA/Arvind Verma

पटना। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने किया। अवलोकन करने के पश्चात डॉ जायसवाल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर परोपकार के इस महादान में भाग लेने वाले रक्त वीरों का उत्साहवर्धन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा समाजहित और राष्ट्रसेवा की इस भावना से निश्चित रूप से सकारात्मक परिवर्तन की राह प्रशस्त होगी। उन्होंने कहा एक बार फिर जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे आपको दीर्घायु प्रदान करें और आपके नेतृत्व में हमारा भारत निरंतर प्रगति करता रहे। आगे डॉ जायसवाल ने कहा मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत राज्य के 16,04,929 निबंधित निर्माण श्रमिकों को बड़ी राहत दी गई। प्रत्येक श्रमिक को ₹5,000 की दर से कुल ₹802 करोड़ 46 लाख 45 हज़ार रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित की गई। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित इस शिविर में कई युवाओं ने रक्तदान किया। ‎इसके अलावा प्रधानमंत्री के जीवन और व्यक्तित्व और उनके प्रधानमंत्री के तौर पर किए गए कार्यों पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ रहे। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं को चित्र के माध्यम से दर्शाया गया। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं को चित्र के माध्यम से दर्शाया गया। साथ ही उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से जुड़ी तस्वीरों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है। ‎इस अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने नरेंद्र मोदी के विकासात्मक कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया के स्तर पर भारत को स्थापित करने का कार्य किया। ‎उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश ही नहीं, विश्व की राजनीति में चमकते सूर्य हैं। आज दुनिया का कोई भी देश भारत की ओर देख रहा है। आज जब भारत बोलता है, तो पूरी दुनिया सुनती है। आज भारत के निर्णयों पर बड़े देशों की भी नजर रहती है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कर्मयोगी बताते हुए कहा कि आज नए भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल गरीबों, पिछड़ों, युवा और महिलाओं के विकास के लिए योजनाएं बनाई, बल्कि उसे जमीन पर उतारा। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। आज देश के लोग उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज हित में रक्तदान कर रहे हैं और लोगों का जीवन देने का कार्य कर रहे हैं। ‎इस मौके पर सांसद विवेक ठाकुर, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया, प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, अनिल शर्मा, सुशील चौधरी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, सूरज पांडे और पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000