नकली कैस्ट्रॉल इंजन ऑयल की बड़ी खेप जब्त, गैरेज मालिक गिरफ्तार

Listen to this article

नकली कैस्ट्रॉल इंजन ऑयल की बड़ी खेप जब्त, गैरेज मालिक गिरफ्तार

ANA/A.K.Verma

मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड के पलामू जिले में नकली इंजन ऑयल के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हैदरनगर थाना पुलिस और लेक्सनोस आईपी कंपनी के जांच अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 471.9 लीटर नकली कैस्ट्रॉल इंजन ऑयल जब्त किया। यह कार्रवाई इस्लामगंज स्थित अमन ऑटोमोबाइल गैरेज पर की गई पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए नकली ऑयल में कैस्ट्रॉल एक्टिव ग्रे (1 लीटर) और पावर 1 गोल्ड (900 мл) वैरिएंट शामिल हैं। गैरेज मालिक खुर्शीद आलम (पिता- अरशद अली, निवासी- इस्लामगंज, थाना- हैदरनगर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर अवैध रूप से नकली मोबिल ऑयल बेचने का आरोप लगाया गया है आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई कॉपीराइट एक्ट की धाराओं के तहत की गई है क्योंकि नकली उत्पाद ब्रांड की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाते हैं। और वाहनों के इंजन को गंभीर क्षति पहुंचा सकते हैं विशेषज्ञों के मुताबिक, नकली लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल इंजन की उम्र 50% तक कम कर सकता है। पलामू पुलिस ने इस सफल ऑपरेशन की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत डीलरों से ही ऑरिजनल ब्रांडेड उत्पाद खरीदें। यह कार्रवाई देशभर में बढ़ते नकली लुब्रिकेंट्स के रैकेट के खिलाफ पुलिस की मुहिम का हिस्सा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000