सम्राट चौधरी की हुई प्रोन्नति, डिप्टी सीएम से बने सीएम, लव के बाद कुश की बारी

Listen to this article

सम्राट चौधरी की हुई प्रोन्नति, डिप्टी सीएम से बने सीएम, लव के बाद कुश की बारी

राजद से राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले सम्राट भाजपा में रहते सीएम बन गए

ANA/Arvind Verma

पटना। लोक भवन में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लेंगे मुख्य मंत्री के तौर पर शपथ। सम्राट चौधरी की हुई प्रोन्नति, डिप्टी सीएम से बनेंगे सीएम। नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को कैबिनेट की आखिरी बैठक की। इसके बाद राज्यपाल से मिलकर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मंगलवार को ही एनडीए विधानमंडल की बैठक हुई जिसमें सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। इससे यह साफ हो गया कि अब सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर्यवेक्षक के तौर पर पटना आए थे। इनके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बीएल संतोष, विनोद तावड़े जैसे नेता भी मौजूद रहे। अब बिहार की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में होगी। माना जा रहा है कि कल (बुधवार) लोकभवन में शपथ ग्रहण होगा। शुरू से ही इस बात की चर्चा थी कि सम्राट चौधरी ही बिहार के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। बिहार विधान परिषद में सम्राट चौधरी प्रतिपक्ष के नेता रह चुके हैं। वर्तमान में उप मुख्यमंत्री हैं और गृह विभाग की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी राजनीति की शुरुआत आरजेडी से हुई है। 57 वर्षीय सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापकों में से एक रहे हैं। वे खुद भी सांसद और विधायक रहे थे। सम्राट चौधरी वर्ष 1990 में सक्रिय राजनीति में आए। दूसरी ओर 1995 में एक राजनीतिक मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था। 1999 में वे राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। साल 2005 में आरजेडी के सत्ता से बेदखल होने के बाद भी वे काफी समय तक पार्टी के साथ बने रहे । वर्ष 2000 और 2010 में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। बीजेपी में रहते हुए गत वर्ष (2025) तारापुर सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा और जीते भी। आरजेडी में रहने के बाद, 2014 में वे जेडीयू में आए और जीतन राम मांझी की सरकार में मंत्री (शहरी विकास एवं आवास विभाग) बने। इसके बाद साल 2018 में वे आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। एनडीए सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000