भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का उद्घाटन

Listen to this article
डॉ दिलीप जायसवाल, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री बिहार सरकार

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहा विकास – डॉ दिलीप जायसवाल, मंत्री

ANA/Arvind Verma 

खगड़िया। जिले के रहीमपुर रेजिडेंसी में आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के जिला प्रशिक्षण वर्ग का दीप प्रज्वलित कर बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं। इनके त्याग, तपस्या और संघर्ष के बदौलत ही भाजपा आज विश्वकी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास के मार्ग पर दौड़ रही है। देशवासियों के लिए जनहितकारी कार्यक्रमों के कारण ही भाजपा आवाम के बीच अत्यंत लोकप्रिय हो गई है। आगे मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं राष्ट्र प्रथम के विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संगठन की मजबूती, सेवा भाव और जनसंपर्क ही भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति है। प्रशिक्षण केवल संगठनात्मक गतिविधि नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक, सामाजिक एवं नेतृत्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम होने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नई सोच और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक मजबूत करते हैं। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000