कांग्रेसी पूर्व सांसद डॉ चंद्रशेखर वर्मा की धर्मपत्नी ऊषा देवी का निधन, शोकाकुल हुआ इलाका

Listen to this article

कांग्रेसी पूर्व सांसद डॉ चंद्रशेखर वर्मा की धर्मपत्नी ऊषा देवी का निधन, शोकाकुल हुआ इलाका

पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

ANA/Indu Prabha 

खगड़िया। इस संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद दिवंगत डॉ चंद्रशेखर वर्मा (कांग्रेस) की धर्मपत्नी ऊषा देवी के निधन की सूचना मिलते ही शोक में डूब गया इलाका। दिवंगत ऊषा देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने पहुंचे उनके चहेते और शुभचिंतक। कांग्रेसी सांसद की कांग्रेसी पत्नी ऊषा देवी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन व वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा उनके परिवार से मेरा पुराना संबंध था। खासकर डॉ चंद्रशेखर वर्मा के सांसद बनने से पूर्व चुनाव के समय से ही मैडम उषा देवी से परिचय हुआ था। उनका मायका भी राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ा था। राजीव गांधी के प्रधान मंत्रित्व काल में डॉ चंद्रशेखर वर्मा सांसद थे। उषा देवी समाज के दबे कुचले और निरीह प्राणियों के लिए हमेशा मददगार बनकर खड़ी रहती थी। उनके पति सांसद बने फिर भी उनमें घमंड नाम की चीज नहीं थी। सांसद फ्लैट, दिल्ली में भी क्षेत्र से आने वाले लोगों से सहज ढंग से मिलती और दुःख दर्द में हिस्सा बंटाती थी। डॉ चंद्रशेखर वर्मा के सांसद काल में सांसद का मेरे घर आना जाना भी था। मेरे पारिवारिक सदस्य जैसे थे पूर्व सांसद डॉ चंद्रशेखर वर्मा। अपना संस्मरण साझा करते हुए डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा मैं ऊषा देवी से आखिरी बार मिला था राको चंद्रनगर स्थित ऊषा भवन मे, उस दिन मैंने ऊषा देवी से इंटरव्यू किया था जिसमें उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कही थी कि मुझे बहुत कम फैमिली पेंशन की राशि मिलती है। आर्थिक संकट बनी रहती है। सरकार की तरफ़ से मिलने वाली सुविधाएं बिल्कुल नहीं के बराबर है। पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख थे सदर विधायक बबलू मंडल, मनीष सिंह, संजय सिंह, हेमंत कुशवाहा, नागेंद्र त्यागी, जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी, लोजपा (रामविलास) के ज़िला अध्यक्ष मनीष कुमार, चंद्रशेखरम, ज़िला कांग्रेस पार्टी के पूर्व ज़िला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, हेमंत कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण वर्मा, शमशेर सिंह तथा ईo नीरज कुमार आदि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000