लायंस क्लब गोंडा सेवा के सहयोग से हड्डी व घुटनों से संबंधित 60 मरीजों का हुआ निःशुल्क जांच व परामर्श

Listen to this article

लायंस क्लब गोंडा सेवा के सहयोग से हड्डी व घुटनों से संबंधित 60 मरीजों का हुआ निःशुल्क जांच 

एचसीजी हॉस्पिटल अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध डॉक्टर श्री कुंज बिहारी रहे उपस्थित

ANA/P. Jaiswal 

गोण्डा। लायंस क्लब गोंडा सेवा के तत्वाधान में एचसीजी हॉस्पिटल अहमदाबाद की ओर से एक निशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप का आयोजन रानी बाजार के राम जानकी धर्मशाला में आयोजित किया गया। जिसमें हास्पिटल के सुप्रसिद्ध डॉक्टर श्रीकुंज पटेल वरिष्ठ जोड़ रोड प्रत्यारोपण सर्जन अहमदाबाद एवं लखनऊ से डॉक्टर वैभव अग्निहोत्री वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट व गोंडा के फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर राजीव चौरसिया उपस्थित रहे। जिनकी देखरेख में 60 लोगों का बीएमडी जांच किया गया। उसके उपरांत लिगामेंट की चोट, घुटने का दर्द, कूल्हे का दर्द, रीढ़ की हड्डी का दर्द, सीढ़ी चढ़ने उतरने में दर्द, कंधे का दर्द आदि समस्या से ग्रसित लोगों का डॉक्टर श्री कुंज पटेल व डॉक्टर वैभव अग्निहोत्री द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया। लायंस क्लब गोंडा सेवा की ओर से लायन अजय कुमार मित्तल, लायन राजकुमार जायसवाल, लायन सुशील जालान, लायन चंद्रकेश मिश्रा, लायन बसन्त कुमार नेवटिया, लायन अमित पांडे, लायन मुकेश अग्रवाल, लायन पवन जायसवाल, लायन आलोक सिन्हा, लायन राजीव अग्रवाल, लायन अजय गर्ग, लायन मयंक टण्डन, लायन अजीत सिंह सलूजा, लायन अशोक लोहिया, लायन नितिन वाधवानी ‘बंटी’ आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनिल मित्तल अध्यक्ष राम जानकी धर्मशाला, अमित पांडेय सहयोगी हॉस्पिटल टीम के अलावा तमाम गणमान्य उपस्थित रहे। डॉ श्री कुंज बिहारी द्वारा बताया गया कि हमारी संस्था की ओर से जनपद में यह पहला निःशुल्क लायंस क्लब गोंडा सेवा के सहयोग से लगाया गया है, जो पूर्णतया सफल रहा, क्लब के लोगों का बहुत सहयोग रहा, आगे भी इस तरह का कैंप पुनः जनपद में लगाए जाने का प्रयास भी किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000