राम विलास पासवान की 80 वीं जयंती पर सांसद राजेश वर्मा ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

Listen to this article

राम विलास पासवान की 80 वीं जयंती पर सांसद राजेश वर्मा ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

ANA/Arvind Verma 

शहरबन्नी (अलौली)। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण राम विलास पासवान की 80 वीं जयंती के अवसर पर खगड़िया लोक सभा क्षेत्र के सांसद (लोजपा रामविलास पार्टी) राजेश वर्मा ने अपने लाव लश्कर के साथ जन्मस्थली मंत्री टोला पहुंचे। राम विलास पासवान के स्मारक पर बनी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सांसद राजेश वर्मा ने नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके अधूरे सपने को पूरा करने का प्रण किया। सांसद राजेश वर्मा ने जयंती के अवसर पर आयोजित महाभोज में उपस्थित ग्रामीणों को खुद अपनी हाथों से परोस कर भोजन कराया। तत्पश्चात आम नागरिकों की समस्याओं से रूबरू हो समाधान कराने का आश्वासन भी दिया। सांसद राजेश वर्मा ने राम विलास पासवान की पहली पत्नी चिराग पासवान की बड़ी माँ से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और स्थानीय लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं से रूबरू हुआ। उन्होंने कहा जल्द ही सकारात्मक पहल करते हुए समस्याओं का

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वo रामविलास पासवान से वार्ता करते वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा अलौली में (फ़ाइल फोटो)

समाधान सुनिश्चित करूंगा। सांसद राजेश वर्मा ने कहा पार्टी संस्थापक के विचारधारा को मजबूत कर पार्टी को मजबूती प्रदान करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिसपर पार्टी का हर एक कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत है। उक्त अवसर पर लोजपा रामविलास के सैकड़ों कार्यकर्ता भी रहे मौजूद, जिनमें डॉ पवन जायसवाल, जिलाध्यक्ष मनीष कुमार तथा विकास कुमार के नाम उल्लेखनीय हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000